Home » News Update » बाबर आजम बने नंबर 1, विराट को पछाड़ा

बाबर आजम बने नंबर 1, विराट को पछाड़ा

Karachi : पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने वनडे क्रिकेट में एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए इतिहास रच दिया है। बाबर आजम ने भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए सबसे तेज 6,000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

यह उपलब्धि बाबर ने पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार (14 फरवरी) को कराची के नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए त्रिकोणीय वनडे सीरीज के फाइनल मुकाबले में हासिल की। बाबर ने 123 वनडे पारियों में यह मुकाम हासिल किया, जबकि विराट कोहली ने इसे 136 पारियों में पूरा किया था। इसके साथ ही, बाबर ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर हाशिम आमला की बराबरी भी कर ली है, जिन्होंने भी 123 पारियों में 6,000 रन बनाए थे।

इस मैच में बाबर आजम ने 29 रनों की पारी खेली। उन्होंने फखर जमान के साथ पारी की शुरुआत करते हुए 34 गेंदों का सामना किया और 4 चौके तथा 1 छक्का लगाया। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और अब तक 44 ओवर में 3 विकेट खोकर 83 रन बना लिए हैं।

बाबर आजम की इस उपलब्धि ने उन्हें क्रिकेट जगत में एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है और यह उनके करियर के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal