Patna : बिहार के CM नीतीश कुमार ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में लोगों की हुई मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। CM नीतीश ने इस घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए मृतक आश्रितों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। CM नीतीश कुमार ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में बिहार के रहनेवाले मृतक आश्रितों को 02 लाख रुपये एवं घायलों को 50 हजार रुपये की की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री राहत कोष से देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में घायल हुये लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
CM ने X पर पोस्ट कर लिखा, “नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में लोगों की मृत्यु अत्यंत दुःखद। मृतकों के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना है। इस घटना में बिहार के रहने वाले मृतकों के आश्रितों को 02 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान एवं घायलों को 50 हजार रूपये मुख्यमंत्री राहत कोष से देने का निर्देश दिया है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है।”
