अवैध कोयला का तस्करी का हो रोक । डीवीसी में स्थानीय लोगों को रोजगार मे मिले प्रथमिकता।
बेरमो: बोकारो थर्मल स्थित पिलपिलो में भाजपा ऊपरघाट मंडल उपाध्यक्ष मनोज महतो के आवास में रविवार को भाजपा संगठनात्मक चुनाव कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका अध्यक्षता ऊपरघाट भाजपा मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार महतो ने किया। वहीं बतौर मुख्य अतिथि भाजपा ऊपरघाट मंडल प्रभारी निर्मल महतो मुख्य रूप से शामिल हुए । निर्मल महतो ने कहा कि जिसको भी जो दायित्व मिला हैं। उसे हर हाल में अपना कर्तव्य ईमानदारी पूर्वक निभानी हैं। और जो डमी चेहरे हैं उसे जांच कर एक्टिव सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी दिया जाय। जिससे भाजपा का संगठन मजबूत हो सके। श्री महतो ने कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान निरंतर चल रहा हैं। और इसमें सभी भाजपा के पदाधिकारियों को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेनी चाहिए।
भाजपा ऊपरघाट मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार महतो ने कहा कि जिस तरह से भाजपा ने संगठनात्मक तरीके से दिल्ली में प्रचंड जीत हासिल किया हैं। आने वाले समय में झारखंड के साथ पूरे देश में भाजपा की सरकार बनना तय हैं। केवल भाजपा कार्यकर्ताओं को सक्रिय होने की जरूरत हैं। साथ ही की बोकारो थर्मल डीवीसी में कार्यरत टेक्नो कंपनी में स्थानीय विस्थापित लोगों को नहीं लगाकर बाहरी मज़दूरों को काम रखा जा रहा हैं। वहीं डीवीसी नूरी नगर ऐश पौंड में छाई ढुलाई में कार्यरत कंपनिया जहां तहां बीच सड़क सहित वन क्षेत्र में छाई को गिराकर अपना खाना पूर्ति कर रहा हैं।वहीं ऊपरघाट के पूर्व मंडल अध्यक्ष सह सदस्यता सह प्रभारी रामचंद्र महतो ने कहा कि ऊपरघाट में अवैध कोयले की तस्करी खुलेआम चल रही हैं। इस पर स्थानीय प्रशासन से लेकर प्रदेश की निकम्मी सरकार भी मौन हैं। इस पर बहुत जल्द ऊपरघाट भाजपा इकाई अवैध कोयले की तस्करी पर रोक लगाने का काम करेंगी। मौके भाजपा मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार महतो, मंडल उपाध्यक्ष मनोज महतो, टेकलाल सिंह, युवा मोर्चा के महामंत्री धनंजय कुमार महतो, भागीरथ महतो, चोलेश्वर महतो, एसटी मोर्च के गोविन्द किस्कू, सुजीत सिंह, बलराम साव, रतन ठाकुर, अजय नायक आदि लोग उपस्थित थें।
राजेश सागर की रिपोर्ट,
