Home » News Update » टंडवा थाना में नए थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार ने संभाला पदभार।

टंडवा थाना में नए थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार ने संभाला पदभार।

औरंगाबाद: टंडवा थाना में नवपदस्थापित थाना प्रभारी धनंजय कुमार का भव्य स्वागत किया गया। इससे पहले वे ओबरा में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। धनंजय कुमार 2009 बैच के अधिकारी हैं और अपनी कर्तव्यनिष्ठा व ईमानदारी के लिए जाने जाते हैं।

थाना परिसर में आयोजित स्वागत समारोह में समाजसेवी अभय वैद्य, संजय पासवान और आभा देवी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समाजसेवियों ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर थाना प्रभारी धनंजय कुमार ने कहा कि कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और आम जनता को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने जनता से सहयोग की अपील की और अपराध पर सख्ती से कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।

समारोह में स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और पुलिस कर्मियों की भी उपस्थिति रही।

अविनाश कुमार की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal