Home » Uncategorized » खलासी नहीं करेंगे वाहन का परिचालन, ट्रांसपोर्टर करें सुनिश्चितः एसडीओ

खलासी नहीं करेंगे वाहन का परिचालन, ट्रांसपोर्टर करें सुनिश्चितः एसडीओ

वैद्य कर्मिशियल ड्राइविंग लाइसेंस लेकर ही चालक करेंगे वाहन परिचालन।

परिवहन नियमों की नहीं हो अनदेखी, जांच के क्रम में पाये जाने पर होगी कार्रवाई।

समाहरणालय सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) चास प्रांजल ढ़ांडा एवं जिला परिवहन पदाधिकारी वंदना शेजवलकर ने सीटीपीएस/बीटीपीएस प्रबंधन एवं विभिन्न ट्रांसपोर्टरों के साथ की बैठक, दिया जरूरी दिशा – निर्देश।

बोकारो: समाहरणालय सभागार में मंगलवार को जिले में बढ़ रही सड़क दुर्घटनों पर अंकुश लगाने को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) चास प्रांजल ढ़ांडा की अध्यक्षता में जिले में संचालित सीटीपीएस/बीटीपीएस प्रबंधन के प्रतिनिधियों एवं विभिन्न ट्रांसपोर्टरों के साथ बैठक की गई। मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी वंदना शेजवलकर, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, सड़क सुरक्षा टीम के सदस्य आदि उपस्थित थे। 

बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि रात्रि में वाहन जांच अभियान के दौरान मालवाहक वाहनों का परिचालन चालक (ड्राइवर) के स्थान पर खलासी (सह चालक/हेल्पर) द्वारा किया जाता है, जो सही नहीं है। वहीं, कई वाहनों में केवल चालक या खलासी रहते हैं, यह भी सही नहीं है। कई वाहन ओवरलोड पाये जाते हैं एवं छाई/कोयले के ढ़ुलाई क्रम में तीरपाल का इस्तेमाल नहीं करते है। इन सभी कारणों से सड़क दुर्घटनाएं होती है।

 

मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी चास ने कहा कि पीएसयू अपने यहां संचालित वाहनों में सुनिश्चित करें कि किसी भी परिस्थिति में परिवहन नियमों की अनदेखी नहीं हो। वाहन का परिचालन वैद्य कर्मिशियल डीएल धारी चालक ही करें। वाहन परिचालन के समय चालक (ड्राइवर) के साथ सहचालक (खलासी) वाहन में मौजूद हो। सहचालक वाहन का परिचालन नहीं करेंगे, इसे सख्ती से सुनिश्चित करें।

 

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में परिवहन विभाग एवं उनके द्वारा सघन वाहन जांच अभियान दिन व रात में चलाया जाएगा। अगर किसी भी परिस्थिति में परिवहन नियमों/यातायात नियमों/मोटर वाहन अधिनियम आदी की अनदेखी पाई जाती है, तो कार्रवाई के साथ जुर्माना वसूला जाएगा।

 

बैठक के क्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि वाहनों के साथ संबंधित ट्रांसपोर्टर के विरूद्ध भी नियम संगत कार्रवाई होगी। इसलिए ट्रांसपोर्टर सुनिश्चित करेंगे कि उनके वाहन में सभी वैद्य दस्तावेज उपलब्ध हो, वाहनों का बीमा, टैक्स आदि अपडेट हो। इसके अलावा कई अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा कर जरूरी दिशा – निर्देश दिया।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal