Home » News Update » मॉर्निंग अपडेट खबर फटाफट LIVE 11 NEWS (अब दिखेगा खबर)

मॉर्निंग अपडेट खबर फटाफट LIVE 11 NEWS (अब दिखेगा खबर)

रांची: बाल सुधार गृह के बच्चों को मिल रहा कौशल प्रशिक्षण

 

छेदी महतो 1982 में हज़ारीबाग़ से रांची काम करने आये थे। होटल में बर्तन धोने का काम शुरू किया। अभी कुक हैं। संघर्षपूर्ण जीवन बिताते हुए परिवार को आगे बढ़ाया। बच्चों का पढ़ाया। आज छेदी जी का बड़ा बेटा संतोष ऑफ़िसर बन गया। रेवेन्यू इंस्पेक्टर के रूप में उनकी नियुक्ति हुई। छेदी जी ये ख़ुशी साझा करते हुए अपना आँसु नहीं रोक सके। इसलिए अंबेडकर साहब ने कहा था – कलम की ताक़त दुनिया की हर बड़ी ताक़त से बड़ी है। एक रोटी कम खाओ लेकिन बच्चों को जरुर पढ़ाओ।

 

राज्य स्तरीय दिव्यांग खेल प्रत्योगिता का आयोजन बिरसा मुंडा कीड़ा स्थल मोरहाबादी रांची में आयोजित किया गया था आपको जानकार बहुत खुशी होगी कि Hemophilia ग्रसित हर्ष महतो 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम, सचिन कुमार साहू द्वितीय, श्रेयांस कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

 

पंचायत राज मंत्रालय, भारत सरकार के अवर सचिव तारा चंद्र की उपस्थिति में दिनांक 18.02.2025 एवं 19.02.2025 को झारखंड के राँची तथा खूंटी जिला के पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायतों का क्षेत्र भ्रमण किया जा रहा है ।

 

रांची: जिला स्तरीय मुखिया सम्मेलन, शिक्षा क्षेत्र में कार्य करने वाले सम्मानित

 

एमिटी विश्वविद्यालय झारखण्ड के इंजीनियरिंग के छात्रों को एसटीपीआई-राँची का औद्योगिक दौरा कराया गया, जहां उन्हें एसटीपीआई की विभिन्न योजनाओं, गतिविधियों के साथ -साथ #Startups इकोसिस्टम को बढ़ावा देने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।

 

उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने रांची में #इंडस्ट्रीज_कॉन्क्लेव आयोजित किया। इसमें शिक्षाविद, तकनीकी संस्थानों के प्रतिनिधि और सरकारी अधिकारी शामिल हुए। इस अवसर पर प्रधान सचिव #राहुल_पुरवार ने इंडस्ट्री, शिक्षण संस्थानों और सरकार के समन्वय पर जोर दिया।

 

गिरिडीह जिले के पीरटांड़ में गिरिडीह पुलिस और #सीआरपीएफ ने नक्सल विरोधी अभियान में भारी मात्रा में #विस्फोटक बरामद किया है। गुप्त सूचना के आधार पर खुखरा थाना क्षेत्र के जंगलों में यह छापेमारी की गई।

राज्यपाल संतोष गंगवार से आज झारखण्ड दिव्यांग आंदोलन संघ का एक शिष्टमंडल ने मुलाकात की। शिष्टमंडल ने राज्यपाल से राज्य के दिव्यांगजनों को #मुख्यमंत्री_मंईयां_सम्मान_योजना के लाभुकों की भांति ही 2500 रुपये पेंशन राशि सुलभ कराने हेतु पहल करने का आग्रह किया।

 

राज्यपाल संतोष गंगवार से आज चिक बड़ाईक समन्वय समिति, का एक शिष्टमंडल ने भेंट की। शिष्टमंडल ने राज्यपाल को अवगत कराया कि उनके खतियान में कहीं चिक तो कहीं बड़ाइक दर्ज है और कहीं-कहीं चिक बड़ाइक है। राज्यपाल ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई हेतु निर्देशित किया।

 

पांच दिवसीय दौरे पर 21 फरवरी को रांची पहुंचेंगे झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू, महत्वपूर्ण बैठकों में होंगे शामिल

 

रांची: SBPS के छात्रों की अनुभवात्मक शिक्षण यात्रा

 

आज जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त रांची, मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा जिला में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गयी।

 

रांची: BJP का हेमंत सरकार पर हमला- ‘JMMSY की राशि देने में हांफ रही सरकार

 

रांची: सीएम योगी के बयान पर झारखंड में रिएक्शन

 

राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉक्टर नितिन कुलकर्णी से वॉलंटरी ब्लड डोनर एसोसिएशन, की नवगठित राज्यस्तरीय समिति के प्रतिनिधियों ने आज मुलाकात की। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने संगठन की गतिविधियों की जानकारी प्रदान करते हुए राज्य के सभी जिलों में इसकी इकाइयों की आवश्यकता की बात कही।

 

साली से दुष्कर्म करने वाले जीजा को 20 साल की सजा, रांची की पॉक्सो विशेष अदालत का बड़ा फैसला

 

हटिया-बर्धमान मेमू एक्सप्रेस की बहाली

रेलवे ने 13504 हटिया – बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस (20.02.2025 को होने वाली यात्रा) को बहाल करने का निर्णय लिया है, जिन्हें पहले दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल में विकासात्मक कार्यों के कारण रद्द कर दिया गया था।

 

मराठा साम्राज्य के संस्थापक और मराठी अस्मिता के प्रतीक न्यायप्रिय शासक छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती के अवसर पर राजधानी रांची के बूटी मोड़ चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि।

 

धनबाद बना सबसे प्रदूषित शहर, रांची और जमशेदपुर में भी बढ़ा वायु प्रदूषण

 

आज राजभवन, रांची में धनबाद स्थित ‘पहला कदम दिव्यांग स्कूल’ के बच्चों व विद्यालय परिवार से संवाद किया। 

बच्चों की झारखंडी लोकनृत्य प्रस्तुति सराहनीय रही।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 फरवरी को सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम की 119वीं कड़ी होगी।

 

झारखंड कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी के. राजू 5 दिवसीय प्रवास पर 21 फरवरी को आयेंगे रांची

 

रांची सदर अस्पताल से नवजात बच्चे की चोरी

 

रांची: कच्छ के ‘रण उत्सव’ की तरह झारखंड महोत्सव

 

राजस्व वसूली में राँची नगर निगम रिकॉर्ड पार करने की तैयारी में, HEC का 44 करोड़ टैक्स बकाया.

 

हजारीबाग के विनोबा भावे विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि को लेकर छात्रों के हंगामे के बाद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर पवन कुमार पोद्दार ने अपना आदेश स्थगित कर दिया है।

 

आज धुर्वा राँची में राष्ट्रीय जल परियोजना अंतर्गत स्टेट डाटा सह ट्रेनिंग सेंटर एवं वाटर क्वालिटी लैब, धुर्वा का विधिवत उद्घाटन किया।

स्टेट डाटा सेंटर में आधुनिक तकनीकों के माध्यम से राज्य के भू-जल और यहाँ के नादियों, डैम के संबंधित सारे आंकड़ों रखेगी, साथ ही यहाँ राज्य के अभियंताओं के लिए पहला ट्रेनिंग सेंटर खुला है।

साथ ही राजयवासियों को इस लैब के माध्यम से जल की गुणवत्ता की जाँच भी करा पायेंगे।

 

डालटनगंज के शिवाजी मैदान में आज प्रमंडल स्तरीय किसान मेला-सह-प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। प्रदर्शनी का उद्घाटन कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने किया। मेले में किसानों को जैविक खेती, सिंचाई, मृदा परीक्षण और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

 

रांची : आत्मिक जागृति सभा एक और दो मार्च को, जुटेंगे राज्य भर के मसीही समुदाय

 

रांची, झारखंड: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के महाकुंभ को मृत्यु कुंभ बताने वाले बयान पर भाजपा विधायक सीपी सिंह ने कहा, “सनातन धर्म में जन्म लेने के बाद भी यह लोग सनातन विरोधी कैसे हो जाते हैं? सनातन विरोध सिर्फ इसलिए करते हैं ताकि एक समुदाय विशेष से फायदा ले सकें…”

 

रांची रेल मंडल की स्थगित पांच ट्रेनों का परिचालन फिर से होगा सामान्य, निर्माण कार्य से संचालन हुआ था बाधित

खूंटी के मुरहू प्रखंड क्षेत्र में #बाल_श्रम_उन्मूलन को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में काफी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

 

दिनांक 17.02.2025 को अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन सिल्कटेक 2025 का आयोजन भारत मंडपम नई दिल्ली में किया गया जिसके तकनीकी सत्र-2 की अध्यक्षता डा एन बी चौधरी निदेशक सीएसबी-सीटीआरटीआई रांची ने किया

 

रांची में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी !

 

आज जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त रांची, मंजूनाथ भजन्त्री अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, रांची के सभागार में “मुखिया सम्मेलन” जिले के सभी मुखियागण का उन्नमुखीकरण हेतु एक दिवसीय कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

महान मराठा योद्धा राजा छत्रपति #शिवाजी_महाराज की आज #395वीं जयंती मनाई जा रही है। छत्रपति शिवाजी महाराज केवल एक राजा नहीं, बल्कि स्वराज्य और स्वाभिमान की अमर ज्वाला थे, जिनकी वीरता की गूंज आज भी इतिहास के पन्नों में जीवंत है।

 

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा निवेश करते हुए 1100 करोड़ रुपये की लागत से रांची विश्वविद्यालय का नया भवन बनाने की घोषणा की है, जिससे उच्च शिक्षा को एक नया आयाम मिलेगा।

 

साली से दुष्कर्म के दोषी जीजा को जिंदगी भर रहना होगा जेल में, रांची की कोर्ट ने सुनाई सजा

 

#महाकुंभ2025 के अंतिम चरण एवं यात्रियों के अत्यंत भीड़ भाड़ को देखते हुए #रांची एवं #टाटानगर से कुंभ स्पेशल ट्रेनों का परिचालन अति आवश्यक है।

 

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा निवेश करते हुए 1100 करोड़ रुपये की लागत से रांची विश्वविद्यालय का नया भवन बनाने की घोषणा की है, जिससे उच्च शिक्षा को एक नया आयाम मिलेगा।

 

रांची: BJP के गढ़ में सेंधमारी की कोशिश, JMM ने चलाया सदस्यता अभियान

 

रांची: मंत्री हफीजुल हसन ने डाटा सेंटर और वाटर क्वालिटी सेंटर का किया उद्घाटन

 

रांची : राज्य सरकार पर BJP का हमला…’यह सरकार जनता के आंखों में धूल झोंक रही’

 

खूंटी में बाल श्रम उन्मूलन के लिए #राष्ट्रीय_बाल_अधिकार_संरक्षण_आयोग @NCPCR_ के निर्देश पर जागरूकता अभियान चलाया गया। श्रम अधीक्षक और जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी की अगुवाई में दुकानों, होटलों और गैरेजों में निरीक्षण कर पोस्टर लगाए गए।

 

रांची : सदर अस्पताल में सनसनीखेज घटना…3 दिनों की नवजात बच्ची की चोरी।

 

बोकारो स्टील सिटी स्थित #JawaharlalNehruBiologicalPark में पक्षियों के संरक्षण और संवर्धन के लिए कृत्रिम घोंसला लगाया गया है। कार्यक्रम के संयोजक संजय बैद ने कहा कि पंछी हमारे पर्यावरण का अभिन्न अंग है।

 

आज रांची स्थित आवास पर जेटेट पास अभ्यर्थियों ने मुलाकात की और जेटेट सहायक आचार्य परीक्षा के परिमाण जल्द से जल्द घोषित करने की मांग की। मैंने उन्हें विश्वास दिलाया कि हमारी सरकार युवाओं के भविष्य के साथ कोई अन्याय नहीं होने देगी। इस दिशा में जल्द ही ठोस कदम उठाए जाएंगे। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके परिणाम जल्द घोषित हो और पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता का ख्याल रखा जाए।@दीपिका पाण्डे सिंह।

 

संजय सेठ ने की नई दिल्ली में डॉ० शरीन से मुलाकात, बहुत जल्द डॉ० शरीन और उनकी टीम करेगी रांची में निःशुल्क स्क्रीनिंग की व्यवस्था

 

भारत की पूर्व सूचना आयुक्त #सुषमा_सिंह एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत गुमला पहुंची। इस दौरान उन्होंने DCGumla और परियोजना निदेशक #आईटीडीए के साथ बैठक की। बैठक में उपायुक्त ने जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।

 

गुमला सदर अस्पताल परिसर में थैलेसीमिया और सिकल सेल एनीमिया के लिए #ब्लड_ट्रांसफ्यूजन_सेंटर का शुभारंभ किया गया।

 

मौसम केन्द्र ने रांची, सरायकेला और सिंहभूम समेत राज्य के 12 जिलों में अगले चार दिनों तक गरज के साथ बारिश होने का #येलो_अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 20 और 21 फरवरी को रांची समेत राज्य के दक्षिणी भागों में और 22 फरवरी को पूरे राज्य में बारिश होने की संभावना है।

 

राज्य में आज से #गुटखा और #पान_मसाला की बिक्री, भंडारण और सेवन पर अगले एक साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

 

15 IAS बदले, पूजा सिंघल को आईटी विभाग।। झारखंडः राज्यकर्मियों का महंगाई भत्ता 12% तक बढ़ा।। अलर्टः आज रांची के कई इलाकों में रहेगा पावर कट।। झारखंड में पान मसाला, गुटखा पर प्रतिबंध।। सीएम ने 289 युवाओं को सौंपा नियुक्ति पत्र।। JIADA में 44 करोड़ का टेंडर घोटाला।। रिम्स में मेडिकल की सीटें बढ़कर 250 होंगी।। महाकुंभ में 54 करोड़ लोगों ने लगाई डुबकी।। एक्ट्रेस निमरत कौर पहुंची महाकुंभ।।

 

रांची: जलवायु परिवर्तन को लेकर कार्यक्रम आयोजित, 69 फीसदी भूमि बंजर होने की कगार पर

 

रांची: गर्मी की दस्तक को लेकर तैयारी शुरू, चौक-चौराहों पर पेय पदार्थों की बिक्री

 

झारखंड प्रभारी के राजू 21 फरवरी से रांची का दौरा करेंगे. झारखंड प्रभारी नियुक्त होने के बाद यह उनका पहला दौरा होगा।

 

रांची-पैनम कोल माइंस में अवैध खनन मामला

 

राजधानी के सदर अस्पताल से बच्ची चोरी होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, भदानीनगर निवासी उमेश बेदिया अपनी पत्नी के डिलीवरी के लिए 14 फरवरी 2025 को रांची के सदर अस्पताल में भर्ती हुए थे। उनकी पत्नी ने एक बच्ची को जन्म दिया था।

 

झारखंड के गिरिडीह में सड़क हादसा: कार-बाइक की आपस में टक्कर, 6 लोगों की मौत

 

झारखंड सरकार ने प्रदेश में गुटखा और पान मसाले की बिक्री, भंडारण और सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है.

 

कोडरमा: मरकच्चो पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह के तीन सदस्यों को दबोचा, 22 बाइक बरामद

 

मार्केटिंग बोर्ड द्वारा फिर से कृषि उत्पाद पर बाजार शुल्क लगाने की कवायद कर रही झारखंड सरकार। 

पुरानी नीति कृषकों के लिए बाजार के लिए बनी थी, जो अब खाद्यान्न बाजार का अड्डा बन गया है। चंद लोगों के हाथ में पूरा बाजार सिमट गया। 

पूरे मामले पर व्यापारियों के साथ मिलकर निर्णय लें। अब उपभोक्ताओं का खरीद का तरीका भी बदल रहा है।

 

झारखंड में तंबाकू पर बैन, एक साल के लिए लगाया गया प्रतिबंध

झारखंड में बदला मौसम का मिजाज: कई जिलों में बारिश की संभावना

 

झारखंड में अब ‘मुंह में गुटका’ तो हाथ में चालान!

 

महाकुंभ को लेकर झारखंड में आरोप-प्रत्यारोप की सियासत

 

झारखंड में गुटखा और पान मसाला पर बैन

 

झारखंड़ में दलित समाज पर बढ़ रहे अत्याचार, शोषण और हत्या को लेकर आज़ाद समाज पार्टी (का०) और भीम आर्मी ने देवघर ज़िला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।

 

सड़क हादसे ले रहे जान, झारखंड के गिरिडीह में 24 घंटे के भीतर अलग-अलग रोड एक्सीडेंट में 8 की मौत

 

झारखंड को बचाना है बंगलादेशी घुसपैठ और धर्मांतरण से, जल्द शुरू करेंगे आंदोलन चंपई  सोरेन

 

तीन दिवसीय प्रदर्शनी “रेडिएंट झारखंड” का आयोजन 20 फरवरी से, सांसद करेंगे उद्घाटन

 

गुटखा और पान मसाला के शौकीनों को झटका

 

बिहार में शराबबंदी की तरह ही झारखण्ड में पान-मसाला पर पूरी तरह से बैन लगा दिया गया है

 

मैट्रिक का एडमिट कार्ड नहीं मिलने पर परेशान होकर छात्र ने दे दी जा न, स्कूल प्रबंधन पर उठा सवाल

 

पूर्वी भारत में अगले 4-5 दिनों तक बारिश और गरज के साथ बौछारें जारी रहेंगी। ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल में 19-22 फरवरी के बीच मौसम अधिक सक्रिय रहेगा।

 

हिमालय क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी, Odisha, झारखंड बंगाल में ओलावृष्टि की आशंका

 

“हर झारखंडी के चेहरे पर हो मुस्कान” नगर विकास विभाग के 289 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपा नियुक्ति पत्र

 

झारखंड में हेमंत सरकार की कुव्यवस्था गजब है जहां या तो कॉलेज में शिक्षक ही नहीं है या फिर स्कूलों में बच्चे ही पढ़ने नहीं जा रहे।@बीजेपी झारखंड

 

झारखण्ड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग अंतर्गत विभिन्न पदों पर कुल 289 अभ्यर्थियों को आज नियुक्ति पत्र दिया गया।

 

झारखंड में गुटखा पान मसाला बिक्री बैन, बैन के बावजूद धड़ल्ले से बिक रहा है पान मसाला

 

झारखंड के 3 जिलों में अगले 3 घंटे में तेज हवाओं के साथ वज्रपात का अलर्ट

 

झारखंड पुलिस के लिए नया ड्रेस कोड लागू, वर्दी के साथ रंग-बिरेंगे कपड़े पहने तो होगी कार्रवाई

 

झारखंड सरकार ने राज्य में गुटखा और पान मसाले की बिक्री, भंडारण और सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इस कदम का उद्देश्य युवाओं को नशे की लत से बचाना और प्रदेश में स्वास्थ्य सुधार को बढ़ावा देना है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने इस प्रतिबंध की घोषणा करते हुए कहा कि यह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ‘स्वस्थ झारखंड’ के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय है।

 

जेल से बाहर आयीं पूजा सिंघल को सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है ।

 

झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, महिलाओं को नाइट सिफ्ट में काम करने की अनुमति

 

होली से पहले झारखंड कर्मचारियों-पेंशनरों को तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़ा, एरियर का भी लाभ, कैबिनेट की मंजूरी, जल्द खाते में बढ़कर आएगी सैलरी

 

गुटखा मुक्त झारखंड बनाने की पहल: गुटखा-पान मसाले पर सख्त बैन, बेचने और खाने पर होगी बड़ी कार्रवाई…

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मारंडी भी संगम पहुंचे…

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal