Home » News Update » कोलकाता के लोगों की चीख-चित्कार से दहल उठा हजारीबाग का यह इलाका

कोलकाता के लोगों की चीख-चित्कार से दहल उठा हजारीबाग का यह इलाका

Hazaribagh (Chauparan) : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में महाकुंभ के लिए कोलकाता से प्रयागराज जा रही श्रद्धालुओं की बस सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा सियरकोनी 19 के पास पीके इंटरनेशनल होटल के नजदीक हुआ। हादसे में करीब 30 यात्री जख्मी हो गये। इनमें से दो की हालत गंभीर है। स्थानीय लोगों के मुताबिक सड़क किनारे प्याज लदा एक ट्रक खड़ा था। पीछे से आ रही यात्री बस अनियंत्रित होकर इस ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया। टक्कर के बाद लोगों की चीथ-चित्कार से पूरा इलाका दहल उठा।

आसपास से जुटे लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। चौपारण थानेदार अनुपम प्रकाश अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। NHAI के एम्बुलेंस की मदद से जख्मी सभी लोगों को चौपारण सरकारी अस्पताल ले जाया गया। थानेदार के अनुसार मामूली रूप से घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों का इलाज जारी है। सभी यात्री खतरे से बाहर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal