औरंगाबाद: गजना में भव्य एवं दिव्य सूर्य मंदिर निर्माण को लेकर गजना न्यास समिति के अध्यक्ष श्री 108 अवध बिहारी दास जी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने बताया कि छठ पर्व के अवसर पर व्रतियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए एक भव्य सूर्य मंदिर निर्माण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसी उद्देश्य से सर्वसम्मति से मंदिर निर्माण का प्रस्ताव पारित किया गया।
बैठक में मंदिर निर्माण हेतु आयोजन समिति का गठन किया गया, जिसमें अवध बिहारी दास को अध्यक्ष, डॉ. रामेश्वर यादव, भृगु सिंह, शैलेंद्र सिंह एवं जय प्रकाश सिंह को उपाध्यक्ष, सिद्धेश्वर विद्यार्थी को सचिव, दूधेश्वर प्रसाद मेहता, जितेंद्र वर्मा एवं अभय सिंह को सह सचिव, बलबीर सिंह कोषाध्यक्ष एवं अरविंद पासवान को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।
भव्य सूर्य मंदिर के निर्माण के लिए 1.5 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।
जनसहयोग से चंदा एकत्रित करने का निर्णय लिया गया।
₹21,000 से अधिक का योगदान देने वाले श्रद्धालुओं का नाम मंदिर परिसर में अंकित किया जाएगा।
₹1,05,000 का सहयोग देने वालों का नाम भी मंदिर में अंकित किया जाएगा।
मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन 6 मार्च 2025 को सुबह 9 से 11 बजे तक संपन्न होगा।
मंदिर का निर्माण पूर्व के सूर्य मंदिर स्थान करबार नदी के पास किया जाएगा।
समिति का एक खाता सरकारी बैंक या पोस्ट ऑफिस में खोलने का निर्णय लिया गया।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने मंदिर निर्माण में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। समिति की अगली बैठक 19 मार्च 2025 को दोपहर 3 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक में अरुण सिंह, वरुण सिंह, अरुण मेहता, राजेंद्र सिंह, विध्यांचल सिंह, कर्मदेव रजवार, कमेंद्र सिंह, विकास सिंह, दीपक सिंह, अवधेश सिंह, रंजीत शर्मा, अरविंद सिंह, विजय सिंह, श्रवण राजवंशी, रंगबहादुर सिंह, अजीत तिवारी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अविनाश कुमार की रिपोर्ट,
