बेरमो: केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में शुक्रवार को धूमधाम से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया।
सर्वप्रथम विद्यालय के प्राचार्य डॉ बी आर डे ने दीप प्रज्ज्वलित करके विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात् प्राचार्य डॉ डे ने डॉ सी वी रमन के चित्र पर माल्यार्पण किया व पुष्प अर्पित किए। 
इसके उपरांत प्राचार्य डॉ बी आर डे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। डॉ डे ने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक चेतना को बढ़ावा देने हेतु शिक्षकों से आह्वान किया। डॉ डे ने बताया कि डॉ सी वी रमन ने रमन प्रभाव की खोज की थी जिसके लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। सी वी रमन के जीवन से सभी को प्रेरित होकर सभी को राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।
इस अवसर पर शशि रंजन, पूनम तिर्की, मनोज कुमार,प्रभात कुमार, रिजु सिंह, एल एस लुगुन, सारिका रानी, दिव्या सरोज, साक्षी पांडेय आदि शिक्षक उपस्थित रहे। अंत में सभी ने एक दूसरे का आभार व्यक्त करके कार्यक्रम का समापन किया।
राजेश सागर की रिपोर्ट,
