Ranchi : आज यानी 1 मार्च को भारत में कुछ जगहों पर रमजान का चांद नजर आ गया है। इसका मतलब कि कल यानी दो मार्च से रमजाम का पवित्र महीना शुरू हो जायेगा। कल से ही रोजा भी रखा जायेगा। आज दिन ढलने के साथ ही सभी की निगाहें आसमान पर ही टिकी हुई थी। चांद का दीदार होते ही लोगों ने माह-ए- रमजान की मुबारकबाद देना शुरू कर दिया। बता दें कि रमजान का मुकद्दस महीना मुसलमानों के लिए बेहद खास होता है। इस दौरान मुसलमान 29 या 30 दिनों तक रोजे रखते हैं। हर बालिग और सेहतमंद शख्स के लिए रोजा रखना चाहते हैं। रमजान का चांद दिखने के साथ सभी मस्जिदों में तरावीह की तैयारी शुरू हो गई है। चांद के दीदार के साथ ही बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है।

