Chhatishgarh : जंगल में घुसे जांबाजों ने दो नक्सलियों ने मार गिराया है। मारे गये नक्सलियों के शव भी बरामद कर लिये गये हैं। इनमें एक महिला और एक पुरुष नक्सली शामिल है। यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़ के सुकमा के किस्टाराम थाना क्षेत्र के एक जंगल में हुई। मिली जानकारी के अनुसार आज यानी शनिवार को भोर में सुरक्षाबलों के जवान जंगलों में नक्सल विरोधी अभियान पर निकले थे। जैसे ही जवानों ने जंगल में कमद रखा, अंदर से नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबल के जवानों को भी फायरिंग करनी पड़ी। खबर लिखे जाने तक रुक-रुक कर गोलियां चल रही थी।
मामले में सुकमा के पुलिस कप्तान किरण चौहान ने बताया कि क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर शुक्रवार को शुरू किए गए अभियान में जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और कोबरा बटालियन के जवान शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से अब तक दो नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं और क्षेत्र में तलाशी अभियान अभी भी जारी है। इस मुठभेड़ के साथ ही इस साल अब तक राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ों में 83 नक्सली मारे जा चुके हैं। इनमें से 67 सुकमा समेत सात जिलों वाले बस्तर संभाग में मारे गए।
