Patna/Ranchi : बिहार के CM नीतीश कुमार आज यानी एक मार्च 2025 को 74 साल के हो गये। उनके 74वें जन्मदिन पर झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने भी बधाई और शुभकामनाएं दी है। CM हेमंत सोरेन ने X पर लिखा, “बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। मरांग बुरु आपको हमेशा उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें, यही कामना करता हूँ।”

