कथारा: एचएमएस से संबद्ध राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन कथारा वाशरी शाखा के प्रतिनिधियों ने 17 सूत्री मांगपत्र सौपने का कार्य किया। उक्त मांगपत्र को कथारा वाशरी के पीओ बी मोहन बाबू और कार्मिक प्रबंधक सुभाष पासवान को सौपा गया। इस दौरान राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर सिंह, क्षेत्रीय सचिव विजय कुमार सिंह, कथारा वाशरी शाखा के सचिव मो मिनाहजुल आबेदिन, विनय राम, खगेश्वर रजक, नागवंत प्रसाद, विकास कुमार सिंह, गणेश राम आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे। मांगपत्र में वर्ष 2023 से 2025 तक के वित्तीय वर्ष में हुए असैनिक विभाग और मेन्टनेश विभाग के कार्यों का ब्यौरा देने, राँ कोल का दो सेक्शन होने के वावजूद एक सेक्शन का चलाने की जगह दोनों सेक्शन चलाये जाने, सीपीपी से कथारा वाशरी तक समुचित लाईट का व्यवस्था करने, कथारा वाशरी परियोजना क्षेत्र में समुचित सफाई, उत्तम भोजनालय की व्यवस्था, बेहतर शौचालय का निर्माण, सलेरी और रिजेक्ट की रेल के साथ रोड सेल के द्वारा बिक्री आदि मांग प्रमुख रूप से थी। यहां पीओ बी मोहन बाबू ने अश्वस्त किया कि आगामी कुछ दिनों में श्रमिक संगठन द्वारा सौपे गए मांगपत्र से संबंधित पूरी चीजों की पड़ताल और उनका जवाब तैयार करके वार्ता के दौरान पूरी चीजों को रखने का कार्य किया जाएगा।
मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,
