Home » News Update » कथारा के नये एसओपी से आरकेएमयू के प्रतिनिधियों ने की मुलाक़ात

कथारा के नये एसओपी से आरकेएमयू के प्रतिनिधियों ने की मुलाक़ात

कथारा:  श्रमिक संगठन राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन (एचएमएस) कथारा क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने सीसीएल कथारा क्षेत्र के नवपदस्थापित विभागाध्यक्ष कार्मिक व प्रशासन रामानुज प्रसाद से मुलाक़ात करने का कार्य किया। राकोमयू के प्रतिनिधियों ने एसओपी श्रीप्रसाद को फूल का गुलदस्ता देकर क्षेत्र में पदस्थपना पर स्वागत किया। वही इस बात की भी अपेक्षा जताई कि श्रमिकों से संबंधित मामलो में सार्थक पहल का कार्मिक विभाग द्वारा काम किया जाएगा। एसओपी श्रीप्रसाद ने श्रमिक संगठन के प्रतिनिधियों को अश्वस्त किया कि नियम के अनुरूप और क्षेत्र के महाप्रबंधक के दिशा निदेश में कार्य करते हुए कथारा के बेहतरी का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर राकोमयू कथारा क्षेत्र के अध्यक्ष बैरिस्टर सिंह, महाप्रबंधक कार्यालय के शाखा अध्यक्ष संतन कुमार, सचिव शक्ति सिंह, कथारा कोलियरी शाखा के अध्यक्ष नागवंत प्रसाद, जारंगडीह शाखा के सचिव खगेश्वर रजक, कथारा कोलियरी के सेफ्टी बोर्ड के सदस्य सतीश वर्णवाल, विकाश कुमार सिंह, भीम यादव, लूईस कुमार, डेगलाल, निशांत साहिनी, मो रफीक अंसारी आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal