12877 प्रतिदिन अपने निर्धारित समय से देरी से रांची से प्रस्थान कर रही है। दिल्ली पहुंचने में यात्रियों को हो रही असुविधा को ध्यान में रखते हुए कृप्या समयबद्ध परिचालन सुनिश्चित करें। प्रत्येक दिन देर से खुलने के कारण लोग अपने गंतव्य पर देर से पहुंच रहे हैं।
आज उपायुक्त रांची, मंजूनाथ भजन्त्री के द्वारा कार्यालय कक्ष में भूमि विवाद के कारणों की समीक्षा बैठक करते हुए सम्बंधित सभी पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
रांची जिले में आए दोहरी जमाबंदी के मामलों पर चर्चा करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
आज गुरूनानक हॉस्पिटल रांची (AGM) के चुनाव को लेकर अध्यक्ष मस्तान सिंह जी की अगुवाई में कुछ सदस्यों ने जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री से मुलाक़ात करते हुए अपनी मांगो को रखा।
आज जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त रांची, मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा जिला के शहरी एवं सुदूर ग्रामीण क्षेत्र से आये मुलाकातियों की समस्याओं से अवगत हुए ।
आज जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा NIC सभागार से RTE Portal लॉन्च किया गया।
पोर्टल के माध्यम से नामांकन प्रक्रिया को सरल सुलभ और निष्पक्ष बनाया गया है।
रांची: SBI के एमडी ने किया झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक का दौरा
होली पर रेलवे की विशेष सौगात! दिल्ली, पटना, रांची समेत कई रूटों पर दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन
रांची: विधायक सीपी सिंह ने किया लोरिक मिस्त्री लेन में नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास
रांची: कल्पना सोरेन ने विधानसभा में मनाया जन्मदिन
समाजवादी पार्टी का विस्तार और मजबूत करने के लिये आज रांची में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक
झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के वित्त मंत्री ने 1लाख 45हजार 400करोड़ का वार्षिक बजट पेश किया,बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य,रोजगार,
रांची,खूंटी,गिरिडीह, जमशेदपुर,धनबाद,देवघर और जामताड़ा में मेडिकल कॉलेज की स्थापना,
मंईया सम्मान योजना के लिए सरकार ने 13,363करोड़ 35 लाख का प्रावधान किए
रांची-गोरखपुर के लिए चलेगी होली स्पेशल ट्रेन
रांची: सांस्कृतिक कार्यक्रम “सवारियां” का आयोजन
रांची : सड़क पर उतरकर बंदी बुलाने और प्रशासन से झड़प करने का मामला, 16 आरोपी साक्ष्य के अभाव में हुए बरी
रांची नगर निगम, रांची के द्वारा वार्ड नंबर-29 अंतर्गत लोरिक मिस्त्री लेन में बनवाए जाने वाले आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया @सीपी सिंह।
रांची में ‘सवारियां’ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति
सड़क दुर्घटना में गांडेय के दो पत्रकार घायल, एक गम्भीर, रांची रेफर*
रांची: स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान ने किया मेदांता लैब सेंटर का उद्घाटन
SBI के प्रबंध निदेशक अश्विनी कुमार तिवारी ने झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक, रांची के प्रधान कार्यालय का दौरा किया। मदन मोहन बरियार ने बैंक की उपलब्धियों की प्रस्तुति दी, जिसे तिवारी ने सराहा और बैंक को राज्य सरकार का बैंक घोषित करवाने हेतु प्रयास करने का सुझाव दिया।
राँची पुलिस ने सिकिदिरी थाना अंतर्गत दिनांक -02.03.25 को आयुष ठाकुर एवं उनके दोस्तों से चाकू एवं पंच(फाईटर) का भय दिखाकर लूटपाट की गई थी। जिसका खुलासा करते हुए राँची पुलिस ने 24 घंटा के अंदर चार प्राथमिकी अभियुक्तों को लूट की गई सामान के साथ गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाईकिल एवं चाकू को भी बरामद कर लिया है ।
हजारीबाग, रांची, धनबाद, दुमका एवं पलामू में पांच नये Law यूनिवर्सिटी स्थापना का प्रस्ताव…
आईसीएआई की रांची शाखा के पदधारियों ने राज्यपाल से की मुलाकात
हेमंत सरकार 2.0 का पहला बजट पेश: शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा पर जोर, मंईयां सम्मान योजना के लिए 13363 करोड़ आवंटित, रांची समेत 7 जिलों में मेडिकल कॉलेज, अनुसूचित जाति परामर्शदातृ परिषद के गठन की मंजूरी
झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की ओर से पेश किए गए बजट को विपक्ष ने निराशाजनक बताया है। इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन ने कहा कि बजट पूरी तरह से दिशाहीन है।
रांची, झारखंड: सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, “सरकार ने अपना बजट पेश किया। आपने देखा कि बजट कितना संतुलित है, किसी पर कोई बोझ नहीं डाला गया है। इसके बावजूद सरकार अपना काम कुशलता से कर पाएगी। हमारा पूंजीगत व्यय भी काफी बढ़ा है…”
रांची, खूंटी समेत 7 जिलों में खुलेंगे मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य सेवा पर 7470.51 करोड़ खर्च करेगी सरकार
आज दिनांक 03.03.2025 को #रांची #नगर #निगम की इनफोर्समेंट टीम के द्वारा पुरूलिया रोड में अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध रूप से लगाए गए गुमटी, दुकानों को हटाया गया एवं सामान भी जब्त किया गया।
रांची, झारखंड: 2025-26 के राज्य बजट पर भाजपा विधायक सीपी सिंह ने कहा, “यह बजट पूरी तरह फ्लॉप है…”
आज राज्य के माननीय वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने राजभवन, रांची में भेंट कर वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट की प्रति समर्पित की। इस अवसर पर राज्य के वित्त सचिव प्रशांत कुमार जी भी उपस्थित रहे।
रांची : जगन्नाथ मंदिर परिसर का होगा कायाकल्प, दो करोड़ नौ लाख रुपये स्वीकृत
बजट पेश करते हुए किशोर ने कहा कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना #मंइयां_सम्मान के लिए 13 हजार 363 करोड़ 35 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है।
झारखंड_विधानसभा के बजट सत्र के दौरान आज राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 1 लाख 45 हजार 400 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। सरकार ने इसे #अबुआ_बजट का नाम दिया है।
पशु चिकित्सा महाविद्यालय, कांके, रांची में प्रचार एवं प्रशिक्षण की योजना 2024-25 के तहत् 8 बैच में कुल 452 कार्यरत पशुचिकित्सको का दिनांक 24.02.25 से 20.03.25 तक दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण किया जा रहा है।
रक्षा राज्यमंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ ने राज्य में जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर राज्य सरकार को घेरा है।
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, “सरकार ने अपना बजट रखा है और आप देख रहे हैं कि बजट कितना संतुलित है…हमारे पूंजीगत व्यय में भी काफी वृद्धि हुई है…यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। यह सबको जोड़ने वाला बजट है। और जो बचे हैं उन्हें कैसे जोड़ा जाए, इसके लिए हम आने वाले समय में काम करेंगे…”
डीसी गुमला की पहल पर गुमला जिले के रायडीह प्रखण्ड स्थित नकटिझरिया गांव में 25 केवी के सोलर पैनल द्वारा बिजली पहुंचाई गई है। #पीवीटीजी बाहुल्य इस गांव के चालीस घरों में सोलर पैनल से बिजली पहुंचने के बाद ग्रामीण अब कई प्रकार की सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।
रांची में दिहाड़ी मजदूरों के लिए चार स्थान पर बनेगा श्रमिक सेंटर
रांची : सिरमटोली फ्लाईओवर के विरोध में आदिवासी संगठन 7 मार्च को करेंगे प्रदर्शन
जमशेदपुर के संस्थापक #जे_एन_टाटा के जन्म दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन,टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन समेत टाटा ग्रुप के अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर शहर में आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है।
रांची के अलंकार ज्वेलर्स से 1 करोड़ 34 लाख की गहनों की चोरी, कर्मचारी ही निकला गुनहगार
गिरिडीह पुलिस ने एप्लीकेशन लिंक भेज कर साइबर ठगी करने वाले दो अपराधियों को गिरफ्तार किया। साइबर पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से 6 मोबाइल फोन, 9 सिम कार्ड, 1 एटीएम कार्ड, 1 आधार कार्ड, 1 पैन कार्ड और 1 ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किया गया।
रांची : बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी बिहार के औरंगाबाद से गिरफ्तार
रांची को एक और सौगात!
मेरे प्रयास से हेहल, बगीचा टोली में स्थित तालाब के सौंदर्यीकरण को स्वीकृति मिली है। ₹24 लाख की लागत से यहां सोलर लाइट, पेवर्स ब्लॉक सहित कई कार्य किए जाएंगे। क्षेत्र की जनता ने जिस विश्वास के साथ मुझे जिम्मेदारी दी है, उसका निर्वहन करने को मैं समर्पित हूं @संजय सेठ।
रांची: विधानसभा का बजट सत्र, केंद्र पर राशि का मुद्दा उठा
सरयू राय ने पूछा बकाये का पूरा ब्रेकअप, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दिया जवाब
आरएसएस से जुड़े सुजीत कुमार भैया सिकदरी, रांची में अपना एनजीओ चलाते हैंl उनकी संस्था गांव के गरीब आदिवासी बच्चों को खेलकुद की ट्रैनिंग देती हैं l आर्थिक रूप से कमजोर आदिवासी बच्चे महंगे एकेडमी की फीस देने मे असमर्थ होते है वैसे बच्चों को सुजीत भैया निशूल्क प्रशिक्षण देते है| मुझे बताया गया कि संसाधनों के अभाव के वावजूद गांव के तालाब में तैराकी सिख कर निकले कई आदिवासी लड़के लड़किय़ां नेशनल चैंपियन बने हैं|
हमारी_परंपरा_हमारी_विरासत #झारखण्ड पहल की शुरुआत की जा रही है जिसमें गाँव मुनगाडीह,ग्राम पंचायत ताती, प्रखण्ड अंगारा, जिला रांची के ग्राम प्रधान अपने ग्रामवासियों के साथ शपथ ग्रहण करते हुए।
कल रांची में मेरे सांसद निधि से वार्ड संख्या 43 अशोक नगर स्थित चिंतन स्थल के समीप बने सामुदायिक भवन/मण्डप के ऊपर प्रथम तल के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर मुकेश कुमार, अध्यक्ष (देवालय प्रबंधन समिति) सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहें @दीपक प्रकाश।
वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर आज सदन में पेश करेंगे वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए राज्य का बजट। बजट की प्रति लेकर विधानसभा पहुंचे।
रांची: बजट की कापी लेकर विधानसभा पहुंचे वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर..आज पेश होगा बजट…
झारखंड अकादमिक कॉउंसिल ने कक्षा 8वीं और 9वीं की परीक्षा का पुनर्निर्धारित कार्यक्रम जारी कर दिया है। 8वीं की 10 मार्च और 9वीं की परीक्षा 11 एवं 12 मार्च को आयोजित की जाएगी। छात्रों के प्रवेश पत्र 5 मार्च से उपलब्ध होंगे और आंतरिक मूल्यांकन से जुड़े अंक 18 से 30 मार्च तक अपलोड किए जाएंगे।
भोपालगढ़ हिंगोली गांव के पुखराज विश्नोई का रांची में मर्डर
सिर कटा शव मिला, रांची के खुटी में, सिर कटा शव लेकर परिजन रांची से रवाना, देर शाम तक पहुंचेगें भोपालगढ़, 27 लाख व ट्रक लेकर गया था युवक, बड़ी राशी साथ में होने से हुआ मर्डर, हिंगोली गांव से दस दिन से गायब था युवक
रांची के मोरहाबादी मैदान में चल रहे झारखंड अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल (जिफ्फा) को दूसरे दिन रविवार को रोक दिया गया. प्रशासन की ओर से कहा गया कि आयोजन को लेकर अनुमति नहीं ली गयी थी.
रांची विश्वविद्यालय के 38वें दीक्षांत समारोह के लिए आज से बंटेगा अंगवस्त्र और गेट पास…
जल जीवन मिशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसके तहत हर घर को नल से जल देना है; परंतु झारखंड में INDI सरकार की अकर्मण्यता के कारण रांची सहित पूरे झारखंड में योजना की स्थिति बदतर है। समय पूर्ण होने के बाद भी कई योजनाओं में सिर्फ 25% ही काम हो पाया है।
रांची सदर अस्पताल में पिछले दो सालों से मिल रही सुपरस्पेशलिटी अस्पतालों की तरह सुविधा, मरीजों का निःशुल्क हो रहा इलाज…
रांची : अमित मंडल का झारखंड सरकार पर हमला…’लगता है सरकार सरिया कानून लाने वाली है’
रांची में चल रहे झारखंड अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल को अचानक क्यों रोक दिया गया? कलाकारों में नाराजगी…
बड़ी खबर : रांची से गोड्डा आते हीं लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर हैं मंत्री दीपिका पांडेय; कहीं उद्घाटन तो कहीं कर रहीं सीधा जनसंवाद!
रांची : झामुमो ने हिमंता बिस्वा सरमा को विधायक दल का नेता बनाने का भाजपा को दिया सुझाव
भोपालगढ़ से बड़ी खबर, हिंगोली गांव के पुखराज विश्नोई की रांची में मर्डर की सूचना
सिर कटा मिला रांची के खुटी में, 27 लाख की राशी साथ में ले जाने की सूचना, हिंगोली गांव से दस दिन से गायब है युवक, गांव के लोगों में मर्डर की चर्चा, परिजन भी रांची के लिए हुए रवाना, भोपालगढ़ पुलिस है अब तक अनभिज्ञ
जोधपुर के कोयला व्यवसायी पुखराज बिश्नोई की झारखंड के खूंटी में मिली सिर कटी लाश, 27 लाख रुपये लेकर गया था रांची
झारखंड मैथिली मंच, रांची द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह
झारखंड सरकार के बजट पर रघुवर दास ने दी प्रतिक्रिया, कहा- बजट रंगहीन, गंधहीन और दिशाहीन
आज झारखंड की INDI गठबंधन सरकार के द्वारा पेश किया गया बजट सिर्फ Eye Wash है। कागज पर चल रही सरकार का यह कागजी बजट है। इसमें जनआकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कोई दृढ़ इच्छाशक्ति नहीं दिखती। अबुआ बजट के नाम पर झारखंडवासियों को एक बार फिर से धोखा देने का काम इस सरकार ने किया है @संजय सेठ।
बिना अनुमति के झारखंड फिल्म फेस्टिवल का आयोजन करने वाले आयोजकों के खिलाफ राज्य सरकार कड़ी कार्रवाई करे।
बिना अनुमति के कार्यक्रम का आयोजन कर और देश विदेश के कलाकारों को झारखंड बुलाकर इन्होंने तमाशा बना दिया।
अब समय आ गया है कि आदिवासी मूलवासी समुदाय के लोग सामने आए और इस कार्यक्रम को खुद से आयोजित करें। बाहरियों के भरोसे झारखंड की कला,संस्कृति और सिनेमा को ना छोड़े @प्रतुल शाहदेव।
झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले का लक्षाइडीह गांव न केवल अपराध मुक्त माहौल के लिए जाना जाता है, बल्कि यह आदिवासी संस्कृति, सामुदायिक एकता और प्राकृतिक जीवनशैली का भी एक बेहतरीन उदाहरण है। यह गांव दर्शाता है कि जब लोग मिल-जुलकर रहते हैं, नशे और अपराध से दूर रहते हैं, तो समाज में शांति और स्थिरता बनी रहती है। लक्षाइडीह में रहने वाले 69 परिवार मुख्य रूप से कृषि पर निर्भर हैं और शिक्षा के प्रति जागरूक हैं, जिससे यहां की साक्षरता दर लगभग 80% है। इस गांव की खास बात यह है कि यहां के लोग परंपरागत रीति-रिवाजों का पालन करते हुए भी आधुनिक विकास की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। यह गांव न केवल झारखंड, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणा है कि किस तरह नैतिक मूल्यों और सामूहिक प्रयासों से एक अपराध-मुक्त, आत्मनिर्भर और शांतिपूर्ण समाज की स्थापना की जा सकती है।
झारखंड के वित्त मंत्री ने 1.45 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जो पिछले साल से 13% अधिक है।
इस बजट में सामाजिक कल्याण योजनाओं के लिए अतिरिक्त प्रावधान, ट्राइबल यूनिवर्सिटी की स्थापना, और अनुसूचित जाति परामर्शदात्री परिषद का गठन शामिल है। ये कदम राज्य के विकास और सामाजिक समावेशन को बढ़ावा देंगे।
झारखंड का बजट ऐतिहासिक, गरीबों और किसानों के लिए वरदान: अनुपमा सिंह
सत्र का पाँचवा दिन ,सदन में वर्ष 25-26 के लिए झारखंड सरकार के 1,45,400 करोड़ रूपये का बजट पेश। दिनांक – 03/3/2025
झारखंड के समग्र विकास का संकल्प—अबुआ बजट पेश
[04/03, 2:01 am] Dr.dheeraj Ranchi Excutive Editor: झारखंड के समग्र विकास का संकल्प—अबुआ बजट पेश
झारखंड के हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर नागरिक के उत्थान का वादा करते हुए, अबुआ बजट झारखंड को आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध बनाने की दिशा में एक ठोस कदम साबित होगा… @विजय कुमार सिंह।
राजस्थान के ट्रक ड्राइवर का झारखंड में गला काटकर फेंका, सिर अब तक नहीं मिला, परिजन ला रहे शव
झारखंड में महिलाओं और बच्चों के अपराधों पर कड़ी निगरानी, DGP की समीक्षा बैठक 6 मार्च को
साहिबगंज में बनेगा एयरपोर्ट और एयर कार्गो हब, टूरिस्ट सर्किट से जुड़ेंगे झारखंड के प्रमुख तीर्थ और पर्यटन स्थल
झारखंड राज्य मुक्त विश्वविद्यालय की चौथी शैक्षणिक परिषद की बैठक आज विश्वविद्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में हुई। बैठक का एजेंडा यूजीसी दूरस्थ शिक्षा ब्यूरो, दिल्ली में प्रस्तुत करने के लिए सात स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों की स्वीकृति प्राप्त करना था।
झारखंड बजट 2025: विधानसभा में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने पेश किया विकास का रोडमैप, पीयूष मिश्रा की कविताओं ‘आरंभ है प्रचंड’ और ‘तू फूल सूंघता रहा’ के जरिए सरकार के संकल्प और संघर्ष का दिखाया जोश…
झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के वित्त मंत्री ने 1लाख 45हजार 400करोड़ का वार्षिक बजट पेश किया,बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य,रोजगार,
रांची,खूंटी,गिरिडीह, जमशेदपुर,धनबाद,देवघर और जामताड़ा में मेडिकल कॉलेज की स्थापना,
मंईया सम्मान योजना के लिए सरकार ने 13,363करोड़ 35 लाख का प्रावधान किए
झारखंड सरकार के 2025-26 के बजट पर विपक्ष ने निशाना साधा है। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने इसे दिशाहीन और खोखला बताया, आरोप लगाया कि इसमें आदिवासियों, मूलवासियों, किसानों, मजदूरों और युवाओं के लिए कुछ नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह बजट नहीं, बल्कि एक खाली ढोल है, जो सिर्फ दिखावटी है।
झारखंड का बजट पेश…
झारखंड सरकार ने विधानसभा में पेश किया 1 लाख 45 हजार 400 करोड़ का ऐतिहासिक बजट!
जनहित में समर्पित यह बजट प्रदेश के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और कल्याणकारी योजनाओं को नई ऊंचाई देगा @चमरा
झारखंड सरकार का बजट गंधहीन, रंगहीन और दिशाहीन बजट है। बजट किसी राज्य का सिर्फ लेखा जोखा नहीं होता है, बल्कि वो राज्य की अर्थव्यवस्था को गति देनेवाला होता है। हेमंत सोरेन सरकार अब दिन में सपने देख रही है। अबुआ बजट में अबुआ को ही किनारे कर दिया गया है।
झारखंड सरकार 2030 तक झारखंड की अर्थव्यव्स्था 10 ट्रिलियन यानी 10 लाख करोड़ करने की बात कही है लेकिन ये होगा, कैसे ये सरकार ने बताया ही नहीं है। क्या झारखंड सरकार 15 प्रतिशत के दर से विकास दर प्राप्त करनेवाली है।
इस बजट से सबसे अधिक निराश किसान और ग्रामीण हुए है। किसानों की ऋण माफ़ी पर सरकार चुप है। ग्रामीण विकास का बजट सरकार ने घटा दिया है। पिछले वित्तीय वर्ष पेश कुल 1.28 लाख करोड़ के बजट में जनवरी तक 61 प्रतिशत राशि ही खर्च हुई है। अब इस वर्ष 1.45 लाख करोड़ का बजट पेश कर दिया है।
महिलाओं को 450 रुपये में गैस सिलेंडर देना वादा किया गया था, लेकिन सरकार अब इस पर कुछ नहीं बोल रही है। वृद्धा और विधवा पेंशन सरकार दे नहीं पा रही है। जनता की घोर अनदेखी की गई है इस बजट में @रघुवर दास।
“कविता से नहीं चलता झारखंड, बजट पूरी तरह असफल”: विधायक उज्ज्वल दास
झारखंड के 1.62 लाख सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, पुरानी पेंशन योजना पर 832 करोड़ खर्च करेगी हेमंत सरकार
झारखंड विधानसभा में हेमंत सरकार ने सत्ता में वापसी के बाद पेश किया पहला बजट
झारखंड अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल को रोका गया, कलाकारों में दिखी नाराजगी
झारखंड सरकार ने होली पर कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिया तोहफा
पुरानी पेंशन योजना को झारखंड में बहाल करने का फैसला, 832 करोड़ रूपए का प्रावधान
आधारभूत संरचना को मजबूती देने के लिए झारखंड सरकार का बड़ा कदम, 1200 किमी सड़क उन्नयन, 10 उच्चस्तरीय पुल, साहिबगंज में हवाई अड्डा और पर्यटन स्थलों के लिए हेलिकॉप्टर सेवा की योजना…
झारखंड के आदिवासी, मूलवासी बच्चे, महिलाएं और युवा महागठबंधन सरकार की प्राथमिकता हैं। हमारी सरकार ने महिलाओं और बच्चों के लिए सबसे ज़्यादा बजट आवंटित किया है, साथ ही बाल बजट का प्रावधान भी किया गया है। ग्रामीण कार्य, ग्रामीण विकास और पंचायती राज के लिए भी विशेष बजट प्रदान किया गया है, ताकि हर गाँव और क्षेत्र में समृद्धि और विकास का नया दौर शुरू हो सके @दीपिका पांडे सिंह।
झारखंड की महागठबंधन सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। हम जो वादे जनता से किए थे, उन्हें पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। माईयाँ सम्मान योजना से महिलायें सम्मान और आत्मनिर्भरता की ओर एक कदम बढ़ा रही हैं। हमारी सरकार ने धान की अधिप्राप्ति को सुचारु रूप से सुनिश्चित किया है, जिससे किसानों को उनके हक का मिल रहा है।
हमारे घोषणापत्र में जो वादे किए गए थे, वे अब हमारी प्राथमिकता बन चुके हैं और हम उन्हें पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। लेकिन, राज्य में चल रही कल्याणकारी योजनाओं के लिए केंद्र का पैसा अभी भी बकाया है। इन योजनाओं की सफलता के लिए यह जरूरी है कि केंद्र सरकार अपने वादों को निभाए और इस धन की शीघ्र अदायगी सुनिश्चित करे @दीपिका पांडे सिंह।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड ने एक समावेशी और दूरदर्शी बजट पेश किया है, जो राज्य के सर्वांगीण विकास की नई इबारत लिखेगा। यह बजट केवल आर्थिक आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि झारखंड के किसानों, मजदूरों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण का एक ठोस रोडमैप है। शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना और सामाजिक कल्याण को प्राथमिकता देकर सरकार ने यह साबित कर दिया है कि उसका लक्ष्य केवल आर्थिक वृद्धि नहीं, बल्कि हर नागरिक की समृद्धि और आत्मनिर्भरता है। वित्तीय अनुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं के कुशल प्रबंधन के साथ, यह बजट झारखंड को एक विकसित और सशक्त राज्य बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा @हंसराज मीना।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में माननीय वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर द्वारा आज पारित हुए #अबुआ_बजट के अंतर्गत राज्य सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के लिए प्रस्तावित बजट की प्रमुख बातें। यह बजट झारखंड में स्कूली शिक्षा एवं राज्य में शत प्रतिशत साक्षरता के लक्ष्यों को हासिल करने में नयी दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगा @ जे ई पी सी, झारखंड।
झारखंड बजट 2025: तसर रेशम उत्पादन में देश में नंबर वन बनने की तैयारी, एमएसएमई के लिए 4863 करोड़, औद्योगिक विकास, निवेश बढ़ाने और 15 हजार रोजगार सृजन के लिए नई योजनाओं का ऐलान…
हम उम्मीद करते थे कि यह बजट झारखंड को एक दिशा देगी और रोजगार परख बजट होगी।
लेकिन इस बजट ने तो झारखंड को निराश किया केवल देखने में लगता है बहुत बड़ा ₹1 लाख 45 हज़ार करोड़ लेकिन वास्तविकता क्या है वही ढाक के तीन पात…
कुल मिलाकर यह बजट घिसा-पिटा बजट है @बाबूलाल मरांडी।
