बेरमो: बेरमो प्रखंड कार्यालय के सभा कक्ष में प्रखण्ड स्तरीय पंचायत समिति की बैठक आज 4 मार्च मंगलवार को सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी ने की।बैठक में सासंद प्रतिनिधि शक्ति महतो, विधायक प्रतिनिधि उत्तम सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी बेरमो मुकेश कुमार,अंचल अधिकारी बेरमो संजीत सिंह,पंचायत समिति सदस्य अख्तर अंसारी, शम्भु सोनी,बैजू कुमार,रोमा देवी, अरुणा कुमारी,राखी देवी एवं प्रखंड कर्मी मौजूद थे।बैठक में प्रखंड के विकास से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। पंचायत समिति सदस्यों ने अपने क्षेत्रों की समस्याओं को उठाया और समाधान की मांग की।प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी ने सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रखंड प्रशासन पंचायत समिति के साथ मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए काम कर रहा है।उन्होंने सभी सदस्यों से सहयोग करने की अपील की।इसके अलावा 6 मार्च को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेरमो में विकलांग शिविर का आयोजन किया जाएगा।सभी पंचयात सदस्य को कहा गया की आप सभी अपने क्षेत्रों मे ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करे।
राजेश सागर की रिपोर्ट,
