बेरमो : बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी बोकारो ताप विद्युत केंद्र में 54 वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के अवसर पर “सुरक्षा सप्ताह (4 – 10 मार्च)” का उद्घाटन किया गया। वरिष्ठ महाप्रबंधक व परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरिया ने सुरक्षा ध्वज का ध्वजारोहण किया। साथ ही सुरक्षा सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रमों का शुरुआत किया गया। यहां उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को परियोजना प्रधान द्वारा हिंदी में सुरक्षा शपथ दिलाई गई।
जबकि महाप्रबंधक (ओ एंड एम) मृत्युंजय प्रसाद द्वारा अंग्रेजी में सप्त दिलाया गया। इस अवसर पर उप महाप्रबंधक सोमेन मंडल, अजय केश, अखिलेन्दु सिंह, सौविक धारा, वरिष्ठ प्रबंधक शैलेन्द्र कुमार, श्याम कुमार, सचिन वाडेकर सहित काफी संख्या में डीवीसी में कार्यरत अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रबंधक (सुरक्षा) अशोक कुमार चौबे ने किया। ज्ञातव्य हो इस सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत सुरक्षा से संबंधित अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए गये हैं। वार्षिक सुरक्षा प्रतिवेदन-2024 की प्रस्तुती, कार्यक्रम का समापन व पुरस्कार वितरण 13 मार्च 2025 को किया जाएगा। इस वर्ष वर्ष का राष्ट्रीय सुरक्षा थीम है सुरक्षा और स्वास्थ्य विकसित भारत के लिए आवश्यक है।
राजेश सागर की रिपोर्ट,
