Home » News Update » मुर्गीफार्म आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 11 का उद्घाटन किया गया।

मुर्गीफार्म आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 11 का उद्घाटन किया गया।

बेरमो : बोकारो थर्मल मुर्गीफार्म स्थित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 11 का मंगलवार को बेरमो सीडीपीओ गीता सोय के द्वारा उद्घाटन किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र डीएमएफटी फंड से बनाया गया है। मुर्गीफार्म में आंगनवाड़ी केंद्र का लंबे समय से मांग किया जा रहा था। जिसके बाद बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने लगभग 11 लाख रुपए का डीएमएफटी मद के फंड से आंगनवाड़ी केंद्र का शिलान्यास मार्च 2024 में किया था। जिसका उद्घाटन मंगलवार को बेरमो सीडीपीओ और सी पंचायत की उपमुखिया चिंता देवी ने सामूहिक रूप से किया पूजा अर्चना, नारियल फोड़ कर एवं फीता काट कर किया गया। बेरमो सीडीपीओ गीता सोय ने खिड़की के ग्रिल का अधिक गैप होने पर नाराजगी जताई। और कहा कि हमलोगों के पास अपना आंगनवाड़ी का भवन नहीं था जिसके कारण आंगनवाड़ी को जैसे तैसे चलाया जा रहा था। अब हमलोगों को अपना आंगनवाड़ी केंद्र का भवन मिल गया है। जिससे हमलोगों को बहुत खुशी हैं। मौके पर सुपरवाइजर मुक्ति कुमारी, कांग्रेस नेत्री सुषमा कुमारी, सेविका रिंकू कुमारी, साहिका यशोदा देवी, वार्ड सदस्य रविन्द्र ठाकुर, गीता देवी, नीलम देवी, इंद्र देवी, किरण देवी, नेहा देवी अशोक पासवान, अरविंद समेत अन्य महिला व बच्चे शामिल थे।

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal