Home » News Update » विस्थापित प्रभावित अधिकार समिति ने पीवीयूएनएल प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा।

विस्थापित प्रभावित अधिकार समिति ने पीवीयूएनएल प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा।

पतरातू: विस्थापित प्रभावित अधिकार समिति की ओर से बुधवार को पीवीयूएनएल प्रबंधन को तीन सूत्रीमांग पत्र सौंपा। मांग पत्र शो पर जाने से पूर्व समिति के दर्जनों कार्यकर्ता झंडा बैनर के साथ पीवीयूएनएल के मुख्य गेट पर पहुंचे। साथ ही अपने मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। मांग पत्र में उन्होंने कहा है कि सभी भूख हड़तालियों और सहयोगियों को पीवीयूएनएल में स्थाई नौकरी दिया जाय। मांग पत्र में उन्होंने यह भी कहा है कि बालकुदरा छाई डैम में जिन रैयतों की जमीन अधिग्रहण की गई है। उन्हें 20 13 के अधिनियम के अनुसार रैयतों को विश्वास में लेकर काम शुरू किया जाए। साथ ही झारखंड सरकार के 75 प्रतिशत स्थानीय लोगों को नियुक्त करने का जो प्रावधान है, उसे लागू किया जाए। अन्यथा विस्थापित प्रभावित अधिकार समिति की ओर से जोरदार आंदोलन किया जाएगा। समिति की ओर से यह भी कहा गया कि विस्थापित प्रभावित अधिकार समिति की ओर से सौंपे गए मांग पत्र में सलंग्न विस्थापित और प्रभावितों के सूची को प्रबंधन स्थाई नियुक्ति दे। अन्यथा फिर से भूख हड़ताल पर उतरेंगे। मौके पर विस्थापित अधिकार समिति के अध्यक्ष खुशबू देवी, राजकुमार मुंडा, प्रदीप साहू, सुभान अंसारी, शहजाद खान, दयानंद प्रजापति, सुनील मुंडा, मुस्लिम अंसारी, जागेश्वर आदि दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे

गुलाम सरवर की खास रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal