Home » News Update » लाभुकों के बैंक खाते में भेजी गई किस्त, बनाएं आवासः उपायुक्त।

लाभुकों के बैंक खाते में भेजी गई किस्त, बनाएं आवासः उपायुक्त।

किसी को भी बैंक खाते का नहीं दें एटीएम, अपूर्ण आवासों को पूरा कराएं।

बोकारो: अबुआ आवास योजना (एएवाई) का मामला, वित्तीय वर्ष 2023 – 24 के 437 लाभुक एवं 2024 – 25 के 322 लाभुकों को भेजी गई राशि।

गुरुवार को उपायुक्त विजया जाधव ने जिले के अबुआ आवास योजना (एएवाई) के लाभुकों को वित्तीय वर्ष 2023 – 24 एवं 2024 – 25 के प्रथम, द्वतीय, तृतीय एवं चतुर्थ किस्त का भुगतान किया। उन्होंने योजना के लाभुकों से अपील किया है कि वह योजना के किस्त (राशि) को अन्यत्र खर्च नहीं करेंगे। वह अपने आवास का निर्माण शुरू करें एवं अपूर्ण आवासों को पूरा करने के दिशा में काम करें।

 

उपायुक्त ने लाभुकों से कहा कि वह अपने बैंक खाते का एटीएम कार्ड किसी दूसरें को नहीं दें। किसी बिचौलियां के चक्कर में नहीं आएं। अगर कहीं कोई दिक्कत – परेशानी होती है, तो आवास समन्वयक, अपने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) से संपर्क करें।

 

जानकारी हो कि, अबुआ आवास योजना (एएवाई) के तहत वित्तीय वर्ष 2023 – 24 में कुल 437 लाभुकों के बीच द्वितीय , तृतीय एवं चतुर्थ किस्त का *कुल- 13290000 राशि भेजा गया। वहीं, वित्तीय वर्ष 2024 – 25 के कुल -322 लाभुकों के बीच द्वितीय एवं तृतीय किस्त की 18450000/ राशि भेजा गया।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal