Home » News Update » भूमि पूजन के साथ गजना धाम में सूर्य मंदिर निर्माण की विधिवत शुरुआत।

भूमि पूजन के साथ गजना धाम में सूर्य मंदिर निर्माण की विधिवत शुरुआत।

नबीनगर, औरंगाबाद: नबीनगर प्रखंड अंतर्गत मुंगीया पंचायत स्थित प्रसिद्ध गजना धाम में भव्य एवं दिव्य सूर्य मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी गई। महंत श्री अवध बिहारी दास जी ने विधिवत भूमि पूजन के पश्चात अभिजीत मुहूर्त में मंदिर का शिलान्यास किया। इस शुभ अवसर पर भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह की धर्मपत्नी ज्योति सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं और माता रानी का आशीर्वाद लिया।

मंदिर निर्माण समिति के मीडिया प्रभारी अरविंद पासवान ने बताया कि मंदिर निर्माण का कार्य चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह मंदिर क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए आस्था और भक्ति का प्रमुख केंद्र बनेगा।

शिलान्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर महोत्सव पुरुष सिद्धेश्वर विद्यार्थी, शंभू पांडेय, भृगु सिंह, डॉक्टर विजय मेहता, समाजसेवी आरपीएफ जवान बरूण कुमार सिंह उर्फ जब्बर सिंह, जूही सिंह, अंकित पांडेय, अविनाश कुमार, अभय सिंह, धनंजय सिंह, श्री रंगबहादुर सिंह, रामयेकबल सिंह, विक्रमा सिंह, प्रेम सिंह, भीगृनाथ सिंह, अनिल सिंह, राजकुमार, अरविंद सिंह, विंध्याचल सिंह, सुमेंद्र सिंह, जितेंद्र वर्मा, भोलू सिंह, बलबीर सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने।

गजना धाम में बनने वाला यह सूर्य मंदिर अपनी भव्यता और आध्यात्मिक महत्व के कारण क्षेत्र में आस्था का प्रमुख केंद्र बनेगा। इस आयोजन से श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया, और मंदिर निर्माण को लेकर सभी ने अपने सहयोग का आश्वासन दिया।

अविनाश कुमार की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal