Home » News Update » Double Mu’rder @ Ranchi : भाभी और भतीजी के ह’त्यारोपी सहित दो को भून डाला

Double Mu’rder @ Ranchi : भाभी और भतीजी के ह’त्यारोपी सहित दो को भून डाला

Ranchi : दो लोगों की हत्या से राजधानी रांची (Ranchi) के चान्हों थाना क्षेत्र के चामा में सनसनी फैल गयी। मारे गये लोगों की शिनाख्त राजेंद्र यादव और महेश के तौर पर की गयी। दोनों काफी समय से चामा स्थित एक आश्रम में रह रहे थे। बीती देर रात करीब डेढ़ बजे दोनों को आश्रम में घुस कर गोली मार दी गयी। गोली किसने और क्यो मारी, इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये। राजेंद्र यादव पर अपने भाई की पत्नी और उसकी मासूम बेटी की हत्या का इल्जाम था।

मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात कुछ हथियारबंद लोग आश्रम में घुस आये। उन लोगों ने राजेंद्र यादव को टारगेट कर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की आवाज सुन महेश भी राजेंद्र यादव की तरफ बढ़ा, तभी उसे भी अपराधियों ने गोली मार दी और वहां से भाग निकले। गोलीबारी की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर जुट गये। लहुलूहान दोनों लोग जमीन पर गिरे पड़े थे। महेश की मौत हो चुकी थी। वहीं, राजेंद्र यादव की सांसें चल रही थी। तुरंत सूचना रांची (Ranchi) के चान्हों पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ राजेंद्र यादव को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दरम्यान असने भी दम तोड़ दिया।

वारदात की फैली खबर के बाद इलाके में तहलका मच गया। आसपास से जुटे कुछ गाववालों का कहना था कि राजेंद्र यादव दागी किस्म का शख्स था। उस पर अपने भाई की पत्नी यानी भाभी और उसकी मासूम बेटी की हत्या का इल्जाम था। वह आश्रम में छुप कर रह रहा था। इधर, पुलिस तफ्तीश में जुट गयी है। आश्रम के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal