बेरमो : गिरिडीह लोकसभा सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र यादव ने डीवीसी के वरिष्ठ महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान को पत्र लिखकर डीवीसी भूमि पर बिना एनओसी के अनाधिकृत निर्माण के मुद्दे पर जवाब मांगा है। उन्होंने बताया है कि डीवीसी हाई स्कूल और “सी” पंचायत के पास डीवीसी प्राधिकरण की पूर्व एनओसी के बिना अनाधिकृत रूप से चारदीवारी का निर्माण कार्य चल रहा है।
इस मामले में डीवीसी प्रबंधन की ओर से पक्षपात का आरोप लगाया गया है, क्योंकि कुछ समय पहले डीवीसी हाई स्कूल के पास एक विस्थापित व्यक्ति को जमीन पर पेवर ब्लॉक बिछाने से रोक दिया गया था।
जितेंद्र यादव ने डीवीसी से अनुरोध किया है कि वे इस अनधिकृत निर्माण के विरुद्ध 15 दिनों के भीतर आवश्यक कार्रवाई करें, अन्यथा विस्थापित लोग भी डीवीसी की भूमि पर अनधिकृत निर्माण शुरू कर देंगे। यह मामला भूमि अतिक्रमण अधिनियम के तहत आता है, जो भूमि अतिक्रमण की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है l
राजेश सागर की रिपोर्ट,
