Home » News Update » लोक जनसुनवाई कार्यक्रम में रैयतों ने किया जोरदार विरोध, बिचौलियों में बढ़ी बेचैनी।

लोक जनसुनवाई कार्यक्रम में रैयतों ने किया जोरदार विरोध, बिचौलियों में बढ़ी बेचैनी।

अनिर्णायक हीं कार्यक्रम को बीच में छोड़ने पर मजबूर हुवे अधिकारी।

टंडवा: आम्रपाली परियोजना में लोक जनसुनवाई कार्यक्रम में आया नया मोड़। धैर्य पूर्वक सुन रहे लोगों को प्रबंधन द्वारा सिर्फ अपना हित साधने के मंसूबा भांपते हीं रैयतों के सब्र का बांध टूटा, हुवे आग- बबूला। कार्यक्रम स्थल में हीं स्थानीय रैयतों ने विरोध करते हुवे किये जोरदार नारेबाजी। लोगों ने तानाशाह जीएम नहीं चलेगा, परियोजना से उसे हटाना होगा जैसे नारे लगाए। सहमति बिना प्राप्त किये हीं कार्यक्रम का हुआ समापन। लोगों ने कहा कि अगर सेरनदाग जैसा फर्जीवाड़ा कर लेने का प्रयास प्रबंधन ने किया तो वे सड़क से सदन तक आंदोलन करेंगे। न्यायालय में याचिका दायर कर आरोपियों को कठघरे में खींच कर ले जायेंगे। आरोप लगाया गया कि व्यापक विरोध को देखते हुवे भीड़ जुटाने और दिखाने के लिये कामगारों और बाहरी लोगों से लगाया गया जमावड़ा। अनिर्णायक खत्म हुआ कार्यक्रम , बीच में छोड़ने पर मजबूर हुवे अधिकारी । स्थानीय भू-रैयतों व जनप्रतिनिधियों ने जन सुनवाई कार्यक्रम में रजिस्टर पर नहीं किये हस्ताक्षर।

कामेश्वर गुप्ता की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal