Home » News Update » कांग्रेस के कई कार्यकर्ता भाजपा के लिए कर रहे काम, होगी कार्रवाई : K राजू

कांग्रेस के कई कार्यकर्ता भाजपा के लिए कर रहे काम, होगी कार्रवाई : K राजू

कांग्रेस के कई कार्यकर्ता BJP के लिए कर रहे काम, होगी कार्रवाई : के राजू

राहुल गांधी के बयान से हर कार्यकर्ता को ऊर्जा मिली : मंत्री दीपिका पांडे सिंह

Dumka : झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के राजू ने रविवार को दुमका परिसदन में कहा कि अब तक 18 जिलों के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं से अवगत हो चुके हैं। कार्यकर्ताओं से जो फीडबैक मिला है उसके आधार पर एक चिंतन शिविर में विस्तृत रूप से उन समस्याओं के समाधान पर चर्चा होगी और रास्ता निकाला जाएगा। उन्होंने कहा की कार्यकर्ताओं को कहा गया है कि झारखंड में आमजन से जुड़कर कार्य करें। राजनीतिक पार्टी होने के नाते पहली जिम्मेदारी यह है कि झारखंड के लोगों से कैसे जुड़ा जाये। राजनीतिक दल होने का मतलब सिर्फ चुनाव लड़ना नहीं है। प्रदेश प्रभारी के राजू ने कहा कि पता चला है कि पार्टी में कुछ मुद्दे पर एकता नहीं है। कुछ शिकायतें भी प्राप्त हुई है। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो पार्टी में रहते हुए भाजपा को समर्थन दे रहे हैं और आम जनता के मुद्दों पर काम नहीं कर रहे हैं। पार्टी ऐसे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई करेगी।

उन्होंने कहा कि अहमदाबाद में पार्टी नेता राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं की बैठक में स्पष्ट रूप से कहा कि गुजरात में कांग्रेस पार्टी में दो वर्ग है। एक कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ा है, तो दूसरे लोग भाजपा के स्लीपर सेल के रूप में काम कर रहे हैं। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि पार्टी की यह समस्या सिर्फ गुजरात में नहीं बल्कि अन्य राज्यों में भी है। प्रभारी ने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है। जो हर हथकंडा अपने की कोशिश में लगी है। झारखंड में भी इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी ध्यान रखेगी। जो पार्टी के हित में काम नहीं करेगा। उसे संगठन में जगह नहीं दी जायेगी। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस का फोकस इस मुद्दे पर है कि कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर काम करें। झारखंड प्रभारी बनाए जाने के बाद उनका पूरा ध्यान झारखंड और यहां की समस्याओं पर केंद्रित है। गांव और प्रखंड स्तर के कार्यकर्ता आम लोगों की समस्याओं को विधायक के समक्ष रखेंगे और विधायक उन मुद्दों को सदन में उठाएंगे।

राहुल गांधी के बयान से हर कार्यकर्ता को ऊर्जा मिली : मंत्री दीपिका पांडे 

इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के बयान से हर कार्यकर्ता को ऊर्जा मिली है। अगर किसी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाती है तो हम उसका स्वागत करते हैं। क्योंकि इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल काफी बढ़ेगा। पार्टी का यह निर्णय स्वागत योग्य है। मंत्री ने राज्य में गिरते कानून व्यवस्था के मुद्दे पर कहा की घटनाएं कोई भी हो दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार का भी यह प्रयास है की घटना घटित नहीं हो, इसके बावजूद घटना घटने के बाद सरकार का क्या रुख है यह महत्वपूर्ण है। सरकार इस पर पैनी नजर है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पार्टी विधायक दल के नेता प्रदीप यादव भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal