Home » News Update » सीआईएसएफ बैरेक में 56वां स्थापना दिवस समारोह मनाया…

सीआईएसएफ बैरेक में 56वां स्थापना दिवस समारोह मनाया…

बेरमो: सीआईएसएफ की ओर से बोकारो थर्मल सिक्स यूनिट बैरेक में सोमवार को सीआईएसएफ का 56वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। मुख्य अथिति वरिष्ट महा प्रबंधक एवं परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरिया का निरीक्षक अमरीश कुमार शर्मा ने सीआईएसएफ कैप पहनाकर उनका स्वागत किया। उसके बाद मुख्य अथिति ने बलिदान स्थल पर शहीदों को माल्यार्पण किया एवं परेड में शामिल सभी बल सदस्यों को संबोधित किया। परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरिया ने कहा कि सीआईएसफ बोकारो थर्मल की आंख है। आप सभी के होने से हम लोग सुरक्षित हैं और आप लोग के रहने से ही हमारा प्लांट चल रहा है। उन्होंने सीआईएसएफ के कर्तव्य और निष्ठा के बारे में चर्चा किया। जिसमे परेड कमांडर एसआई ईएक्सई रंजीत कुमार, प्लाटून नं.1 के कमांडर एएसआई ईएक्सई एके शर्मा, प्लाटून नं.2 के कमांडर एएसआई ईएक्सई जेएल बैठा और प्लाटून नंबर 3 के कमांडर एसआई फायर आईए खान के द्वारा मार्च पास्ट किया एवं अन्य बल सदस्य में एसआई मुकेश तिवारी, सी कपिल भौंरा, एएसआई एके तिवारी, एचसी रणवीर सिंह, बीडी ठाकुर, एसएन मिश्रा, आईडी प्रसाद, धर्मेंद्र, एएन खान, सीटी किरण कुमार, जयप्रकाश, धीरज, बी.अमरनाथ, एसके गुप्ता मौजूद थे

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal