Home » News Update » न्यायधीश सूकूल राम के नेतृत्व में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, औरंगाबाद ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धियां

न्यायधीश सूकूल राम के नेतृत्व में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, औरंगाबाद ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धियां

औरंगाबाद: जिला विधिक सेवा प्राधिकार, औरंगाबाद के पैनल अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने न्यायधीश सूकूल राम के सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में प्राधिकार के कार्यों को नई पहचान मिली। उन्होंने बताया कि इस दौरान पैनल अधिवक्ताओं और अधिकार मित्रों ने अपने सर्वश्रेष्ठ योगदान दिए, जिससे विधिक सेवा प्राधिकार की गतिविधियाँ अधिक प्रभावशाली हुईं।

राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से बड़ी संख्या में सुलहनीय वादों का निष्पादन किया गया, जिसमें परिवार न्यायालय से संबंधित कई मामलों का समाधान हुआ। वहीं, विधिक जागरूकता अभियानों के जरिए ग्रामीण इलाकों तक कानूनी सहायता पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य हुआ।

इसके अतिरिक्त, विभिन्न घटनाओं के पीड़ितों को प्राधिकार के माध्यम से प्रतिकर दिलाने में भी सफलता मिली। न्यायधीश सूकूल राम के मार्गदर्शन में पुलिस विभाग का भी सहयोग प्राप्त हुआ, जिससे लोक अदालत के मामलों को सफलतापूर्वक निपटाया जा सका।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के इन सफल प्रयासों ने जिले में न्याय तक आसान पहुंच बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

अविनाश कुमार की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal