औरंगाबाद: शहर के नवाडीह रोड स्थित भामाशाह भवन में भामाशाह तैलिक युवा संस्थान, औरंगाबाद द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने की, जबकि संचालन अजीत बालाजी ने किया।
इस आयोजन में नगर परिषद अध्यक्ष उदय कुमार गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता, अनील कुमार गुप्ता, विनय कुमार, प्रमोद कुमार, मदन प्रसाद, मोती कुमार, मनीष कुमार, संतोष कुमार, गौरी शंकर प्रसाद, देवाशीष कुमार, संजीता देवी, सवांति देवी, नीलम देवी, पूनम देवी, सरिता देवी, पूजा देवी समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समारोह में रंग-बिरंगे माहौल में सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और पारंपरिक गीत-संगीत का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सौहार्द और एकता का संदेश दिया गया।
अविनाश कुमार की रिपोर्ट,
