Home » News Update » होली पर्व को देखते हुए अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध चतरा उत्पाद विभाग की सघन छापामारी

होली पर्व को देखते हुए अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध चतरा उत्पाद विभाग की सघन छापामारी

मो शाहबान

चतरा: आगामी होली पर्व को दृष्टिपथ रखते हुए उपायुक्त चतरा रमेश घोलप के निर्देश पर बुधवार को चतरा उत्पाद विभाग के द्वारा पितिज, अंबातरी, मयूरहंड एवं सोकी क्षेत्रों में सघन छापामारी अभियान चलाया गया। छापामारी के दौरान 7 अवैध महुआ चुलाई शराब की भट्ठियों को नष्ट किया गया। छापामारी के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध महुआ चुलाई शराब एवं जावा महुआ जब्त और विनष्ट किया गया।

जब्ती का विवरण :

1. अवैध महुआ चुलाई शराब = 120 लीटर करीब

2. जावा महुआ = 800 KG करीब (विनष्ट)

3. शराब चुलाई में प्रयुक्त उपकरण

आरोपीयों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग दर्ज कर कार्यवाई की जा रही है। अधीक्षक उत्पाद, चतरा के द्वारा जानकारी दी गई कि उपायुक्त के निर्देशानुसार होली पर्व को देखते हुए जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान चलाकर लगातार छापामारी की जा रही है और आगे भी अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध इसी प्रकार सघन छापामारी अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal