बेरमो -केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल के कक्षा आठवीं के छात्र आदित्य प्रसाद का चयन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा प्रति वर्ष आयोजित इंस्पायर अवार्ड के लिए राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है। छात्र ने ऑटोमैटिक फ़ायर फ़ाइटिंग रोबोट विषय पर परियोजना विद्यालय के विज्ञान विभाग के शिक्षक के मार्गदर्शन में तैयार किया।
छात्र की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ बी आर डे ने छात्र को प्रार्थना सभा में सम्मानित किया व हर्ष व्यक्त किया।छात्र को इस विषय पर शोध व अनुसंधान के लिए विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से प्रोत्साहन राशि Rs 10000/- प्रदान की गई है जिसका उपयोग छात्र परियोजना को मूर्त रूप देने के लिए करेगा।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ बी आर डे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रा कि इस उपलब्धि से पूरा विद्यालय परिवार गौरवान्वित महसूस करता है। अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा लेते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करना चाहिए जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके।
उन्हें वैज्ञानिक चेतना का दृष्टिकोण अपनाना चाहिए जिससे नवीन शोध व अनुसंधान हो सकें। सह पाठ्यगामी क्रिया कलाप में प्रतिभाग करना चाहिए। डॉ डे ने शिक्षकों से भी आह्वान किया कि वह विद्यार्थियों को प्रेरित करें जिससे वह ज्ञानार्जन व नवीन अधिगम के लिए उत्सुक हो।अंत में सभी ने एक दूसरे का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,
