Home » News Update » अंतरिक्ष से 9 महीने बाद धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स

अंतरिक्ष से 9 महीने बाद धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 9 महीने बाद आज बुधवार को धरती पर सुरक्षित वापस लौटे। उनके साथ 2 अन्य साथियों ने भी सफल लैंडिंग की। सभी अंतरिक्ष यात्रियों ने धरती पर सफल लैंडिंग कर ली है। बोट के जरिये रेस्क्यू टीम उन्हें सुरक्षित अपने साथ ले गई । सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने 9 महीने का वक्त अंतरिक्ष में बिताया। इसके साथ ही सुनीता ने अंतरिक्ष में 60 घंटे का स्पेस वॉक भी किया। लैंडिंग के करीब 1 घंटे बाद चारों अंतरिक्ष यात्रियों को कैप्सूल से बाहर निकाला गया । सभी को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। सभी अंतरिक्ष यात्रियों ने हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया।

45 दिनों तक मेडिकल टीम की निगरानी में रहेंगे

चारों अंतरिक्ष यात्रीअब चारों अंतरिक्ष यात्री अगले 45 दिनों तक मेडिकल टीम की निगरानी में रखे जाएंगे। इस दौरान उन्हें धरती पर फिर से चलना, खाना और अन्य प्रक्रियाएं सिखाई जाएंगी।

3.27 बजे फ्लोरिडा के तट पर स्पलैशडाउन किया

सुनीता विलियम्स व अन्य को लाने वाले कैप्सूल ने 19 मार्च 2025 को भारतीय समयानुसार बुधवार तड़के 3.27 बजे फ्लोरिडा के तट पर स्पलैशडाउन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal