Home » News Update » 20 किलो का शक्तिशाली IED डिफ्यूज, 5 मोर्चे तहस-नहस

20 किलो का शक्तिशाली IED डिफ्यूज, 5 मोर्चे तहस-नहस

Chaibasa : शीर्ष नक्सलियों की टोह में जंगल में घुसी फोर्स को आज यानी बुधवार को उम्दा कामयाबी मिली है। जवानों ने जंगल में प्लांट किये गये 20 किलो का IED बम बरामद किया है। जानकारों के अनुसार यह IED बम इतना शक्तिशाली था कि जिसका भी पैर पड़ता, उसके चिथड़े उड़ जाते। हालांकि, बरामद बम को बम निरोधक दस्ता की मदद से जंगल में ही डिफ्यूज कर दिया गया। बम चाईबासा के जराईकेला थाना क्षेत्र के वनग्राम राधा पोड़ा के पास जंगली इलाके में प्लांट किया गया था। बम को डिफ्यूज करने के बाद सुरक्षाबल के जवान आगे बढ़े और जंगल में बनाये गये नक्सलियों के पत्थर के पांच मोर्चा को तहस-नहस कर दिया। वहीं, सर्च ऑपरेशन के दरम्यान भारी मात्रा में गोला-बारूद एवं रोजाना उपयोग के अन्य सामान बरामद किये गये, जिसे विधिवत जब्त कर लिया गया।

यहां याद दिला दें कि नक्सलियों के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा अपने दस्ता सदस्यों के मूवमेंट की खबर चाईबासा पुलिस कप्तान आशुतोष शेखर को मिली थी। बीते चार मार्च से एक विशेष संयुक्त सर्च अभियान छोटानागरा और जराईकेला थाना क्षेत्र के सीमावर्ती जंगली / पहाड़ी इलाकों में चलाया जा रहा है। इसी दरम्यान बीते कल यानी 18 मार्च को चाईबासा के जराईकेला थाना क्षेत्र के वनग्राम राधा पोड़ा के पास नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। जिसके बाद आज यानी 19 मार्च को फिर से इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। सर्च ऑपरेशन में चाईबासा पुलिस, कोबरा 203 BN, 209 BN, झारखंड जगुआर एवं CRPF 26 BN, 60 BN, 134 BN, 174 BN, 193 BN, 197 BN, की टीम एक साथ काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal