Home » News Update » हजारीबाग में बिजली के खंभे से निकली करेंट ने ली गर्भवती गाय की जान, इलाके में फैला दहशत

हजारीबाग में बिजली के खंभे से निकली करेंट ने ली गर्भवती गाय की जान, इलाके में फैला दहशत

हजारीबाग में आज सुबह से हो रही लगातार बारिश ने पूरे शहर को पानी-पानी कर दिया है। मार्च महीने की अचानक होने वाली इस बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। मटवारी चौक से इमली चौक की ओर जाने वाली सड़क पर स्थित स्टेट बैंक से आगे गोस्वामी अपार्टमेंट के पास लगे हाई वोल्टेज बिजली के खंभों से करेंट निसृत होने की खबरें सामने आई हैं।

स्थानीय निवासी रामचंद्र गोस्वामी की एक गर्भवती गाय इस खंभे के संपर्क में आकर अपनी जान गंवा बैठी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि करेंट इतनी तीव्र थी कि खंभे के पास से नंगे पैर गुजरने वाले लोगों के तलवे में झनझनाहट महसूस हो रही थी। इस घटना के बाद से स्थानीय लोग डरे हुए हैं और इलाके में भय का माहौल है।

आज सुबह से हो रही लगातार हल्की बारिश के कारण स्थिति और भी गंभीर हो गई है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए, ताकि कोई और दुर्घटना न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal