बेरमो – बोकारो थर्मल मार्केट स्थित भगत सिंह पार्क में आयोजित एक कार्यक्रम में भाकपा माले ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। एक्टू के राज्य उपाध्यक्ष बालेश्वर गोप ने कहा कि भगत सिंह और उनके साथियों ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने कहा कि भगत सिंह का सपना था कि आजाद भारत में मजदूरों, किसानों और गरीबों का राज हो।
इस अवसर पर माले राज्य कमिटी सदस्य सह एक्टू के राज्य अध्यक्ष विकाश कुमार सिंह ने कहा कि भगत सिंह के विचारों को आज भी कुचलने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमें भगत सिंह के सपनों को साकार करने के लिए एकजुट होकर लड़ना होगा।
कार्यक्रम में बालेश्वर यादव, बालगोविंद मंडल, जगदीश राम, राजेन्द्र राम, मनीर आलम, हबीब अंसारी, गुलाम साबिर, सुरेन्द्र घासी, संदीप कुमार, सुमित कुमार, अनवर आलम, अमित शील, मंजूर आलम, छत्रधारी यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,
