Home » News Update » भगत सिंह के सपनों का भारत खतरे में: माकपा

भगत सिंह के सपनों का भारत खतरे में: माकपा

बोकारो थर्मल में 23 मार्च को शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव का शहादत दिवस भगत सिंह चौक पर मनाया गया। माकपा, डीवाईएफआई, जनवादी महिला समिति और आम नागरिक मंच ने मिलकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया। माकपा के जिला सचिव भागीरथ शर्मा ने कहा कि भगत सिंह के समता मूलक सपनों का भारत बनाने के लिए मजदूरों, किसानों और नौजवानों के पास जाना होगा। उन्होंने कहा कि पिछले 11 सालों से भारत की छवि आरएसएस और कार्पोरेट की गठजोड़ से वर्तमान केंद्र सरकार धूमिल कर रही है। संवैधानिक मूल्यों को कुचला जा रहा है, यह नव फासीवाद की ओर बढ़ता कदम का संकेत है जिसे रोकना समस्त देशभक्त ताकतों का दायित्व है।

इस कार्यक्रम में कई अन्य लोगों ने भी अपने विचार रखे, जिनमें श्याम बिहारी सिंह दिनकर, अख्तर खान, मनोज पासवान, रेणु दास, मंजू देवी और शिवचरण तांती शामिल थे।

बेरमो से संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal