Home » News Update » ईद की शॉपिंग को लेकर चतरा में नो एंट्री का समय बढ़ा, रात 12 बजे के बाद ही भारी वाहनों को मिलेगी इजाजत

ईद की शॉपिंग को लेकर चतरा में नो एंट्री का समय बढ़ा, रात 12 बजे के बाद ही भारी वाहनों को मिलेगी इजाजत

मो शाहबान

चतरा : ईद-उल-फितर के त्योहार की तैयारियों को देखते हुए चतरा शहर में प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। शॉपिंग के लिए बाजारों में बढ़ती भीड़ और जाम की स्थिति को नियंत्रित करने के उद्देश्य से भारी वाहनों के प्रवेश पर लगी नो एंट्री की समय सीमा को बढ़ा दिया गया है। अब शहर में भारी वाहनों को रात 12 बजे के बाद ही प्रवेश करने की अनुमति होगी।चतरा अनुमंडल पदाधिकारी जहूर आलम के अनुसार, ईद की खरीदारी के चलते चतरा के प्रमुख बाजारों में लोगों की आवाजाही बढ़ गई है, जिससे सड़कों पर यातायात का दबाव काफी बढ़ गया है। इस स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया गया। सुबह 9 से रात 12 बजे तक नो एंट्री लागू रहेगी, ताकि आम लोगों को शॉपिंग और अन्य जरूरी कामों में असुविधा न हो।स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने इस कदम का स्वागत किया है। तहसीन नमक लच्छा व्यापारी ने बताया, “ईद से पहले बाजारों में भीड़ होना स्वाभाविक है। नो एंट्री का समय बढ़ने से सड़कों पर जाम की समस्या कम होगी और ग्राहकों को आसानी होगी। लोगों से अपील की गई है कि वे इस नियम का पालन करें और त्योहार की तैयारियों को शांतिपूर्ण ढंग से पूरा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal