Home » Uncategorized » चतरा में आवासीय बालिका फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र के लिए ट्रायल का होगा आयोजन

चतरा में आवासीय बालिका फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र के लिए ट्रायल का होगा आयोजन

चतरा : खेल के क्षेत्र में बालिकाओं को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से चतरा में एक आवासीय बालिका फुटबॉल क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना होने जा रहा है। इस केंद्र में 10 से 14 वर्ष की आयु वर्ग की बालिकाओं को फुटबॉल का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रतिभा चयन का स्थल जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में रखा गया है एवं निर्धारीत तिथि 12 अप्रैल एवं 13 अप्रैल को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक रखा गया है अधिक जानकारी के लिए जिला क्रीड़ा कार्यालय से संपर्क कर सकते है

 

इस पहल का लक्ष्य युवा प्रतिभाओं को निखारना और उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए तैयार करना है।प्रशिक्षण केंद्र में अनुभवी कोचों की देखरेख में बच्चियों को खेल की बारीकियां सिखाई जाएंगी। साथ ही, उनकी शारीरिक फिटनेस, तकनीकी कौशल और टीम वर्क पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यह केंद्र न केवल खेल कौशल को बढ़ावा देगा, बल्कि बालिकाओं के आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को भी विकसित करेगा।

 

जिला खेल पदाधिकारी तुषार राय ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए चयन का तिथि एवं स्थल तय कर लिया गया है जिसमे चतरा एवं झारखंड राज्य के इच्छुक बालिकाएं भाग ले सकेंगी।यह केंद्र चतरा के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ने जा रहा है, जो भविष्य में फुटबॉल की नई प्रतिभाओं को उभारने का माध्यम बनेगा।

चतरा से मो शाहबान का रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal