Ranchi : रांची जिले में ईद, सरहुल और रामनवमी पर्वों के दौरान शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी पदाधिकारी और कर्मियों का छुट्टियां रद्द कर दी गयी हैं। रांची DC मंजूनाथ भजन्त्री ने इस संबंध में गुरुवार को आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में कार्यरत कर्मियों और अधिकारियों को इस अवधि में ड्यूटी पर बने रहना होगा। यदि किसी विशेष परिस्थिति में अवकाश की आवश्यकता होगी, तो उसे DC की अनुमति से ही स्वीकृत किया जाएगा।
बता दें कि ईद, सरहुल और रामनवमी का त्योहार रांची जिले में बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाए जाते हैं। इन पर्वों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। DC ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने में जिला प्रशासन का सहयोग करें।
