बेरमो :-डीवीसी मुख्यालय कोलकाता में स्वामी विवेकानंद सभागार में ई डी सी एल और डी वी सी प्रबंधन के बीच त्रिमासिक समीक्षा बैठक हुई।
बैठक की अध्यक्षता कार्यपालक निदेशक(मा. सं.) सत्येंद्रनाथ दत्ता ने किया। बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में एस सी / एस टी का प्रतिनिधित्व हो। बीटीपीएस के प्रतिनिधि मण्डल ने भी अपने दो प्रस्ताव प्रस्तुत किए जिसमें डीवीसी प्रबंधन द्वारा जारी ठेकेदारों में एस सी /एस टी का प्रतिनिधित्व प्रतिशत आकड़ा की मांग तथा भगवान बिरसा मुण्डा जयंती / आदिवासी गौरव दिवस 15 नवम्बर को डीवीसी प्रबंधन अवकाश घोषित किया जाए। बैठक में प्रबंधन की ओर से मुख्य महा प्रबंधक डी वी राजन के साथ कई अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं डीवीसी ईडीसीएल की ओर से महासचिव देवाशीष दास, उपाध्यक्ष दीपक दास, संयुक्त सचिव संजय कुमार व रंजीत दास तथा बीटीपीएस से सचिव रमेश कुमार, रामलाल पासवान, संजय कुमार, और डीवीसी के विभिन्न इकाईओ से प्रतिनिधि मण्डल ने भाग लिया।
बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट
