टंडवा(चतरा)प्रखंड क्षेत्र के ग्राम सेरनदाग में संचालित विद्यालय शिशु ज्ञान निकेतन में सोमवार को वार्षिक परीक्षाफल सत्र 2024-25 का विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारियो,सदस्यों व अभिभावकों की गरिमामय उपस्थिति में प्रकाशित किया गया और वितरण किया गया।
विद्यालय के सभी बच्चों का रिज्ल्ट शत प्रतिशत रहा सभी बच्चों ने पिछले वर्ष की तुलना में बेहतरीन प्रदर्शन किया। परिक्षा फल प्राप्त करने के समय सभी बच्चे उत्साहित दिखे।
वहीं पांचवीं कक्षा की छात्रा पुनम कुमारी ने 81.23%लाकर टापर बनीं,दुसरी कक्षा का छात्र हिमशंसु कुमार 80.56%लाकर सेकेंड टापर तथा यूकेजी का छात्र शुभम कुमार 81%लाकर तीसरा टापर बना। अभिभावकों ने विद्यालय के सभी बच्चों को प्रगति पत्र देकर पुरुस्कृत कर उत्साहित कियें ।
मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार साहू ने वर्ष 2003 ई० से इस विद्यालय के सफल संचालन एवं पूर्ववर्ती छात्रों के द्वारा प्राप्त कर कई उपलब्धियों को गिनाया। सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आज के बच्चें ही हमारे देश के भविष्य हैं।आप सभी बच्चों में से कोई बच्चें डॉक्टर,इंजिनियर,आईएस,आईपीएस,नेता,वकील ,शिक्षक,सैनिक,बिजनेस मैन बनकर देश और समाज का प्रतिनिधित्व करेगें,इसलिए आप सभी बच्चें मेहनत करके पढ़ाई करें और सफलता अर्जित करें।वहीं विद्यालय प्रवधन समिति के उपाध्यक्ष किरण देवी सदस्य दुर्गा कुमारी,निशा कुमारी ने कहा कि हमारे बच्चों ने जो आज प्रदर्शन किया है व गौरवांवित करने वाला क्षण है ,सभी बच्चें और शिक्षक और अभिभावक बधाई के पात्र हैं ।
इस मौके पर अभिभावक रामबोल कुमार ,दुर्गा कुमारी,निशा कुमारी,मंजू देवी,किरण देवी,सविता कुमारी,संगीता कुमारी,वालेश्वर साहू,रामप्रीत साव,किरण कुमारी, सोनी देवी,रिंकी देवी,सहायक शिक्षक योगेन्द्र मिश्रा,नारायण साहू,शिक्षिका मीना देवी,संगीता कुमारी,ललिता कुमारी समेत विद्यालय के सभी छात्र छात्रायें उपस्थित थे।
