देवघर से याकूब अंसारी की रिपोर्ट,
पालोजोरी/मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा पर्व ईद सोमवार को धूमधाम से हर्सोल्लास के साथ मनाया गया। ईद उल फितर के अवसर पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग नए-नए कपड़े व तरह-तरह की खुशबू के इत्र लगाकर ईदगाह ओर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए पहुंचे इमाम के पीछे नमाज पढ़ने के लिए एक साथ खड़े हुए और एक साथ अपने वतन मुल्क के लिए अमन व शांति के लिए दुआ मांगी छोटे-छोटे बच्चे भी ईदगाह में जाकर ईद की नमाज अदा की और एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी । सभी ने अपने प्रियजनों के साथ खुशियां साझा की प्रशासन ने इस दौरान कोई अप्रिय घटना ना हो इसके लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की थी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने नमाज के दौरान क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया साथ ही उन्होंने मौजूद लोगों को शुभकामनाएं दी।
