Home » News Update » 417 अंक प्राप्त कर काजल ने बढ़ाया गांव और प्रखंड का मान

417 अंक प्राप्त कर काजल ने बढ़ाया गांव और प्रखंड का मान

औरंगाबाद जिले के नबीनगर प्रखंड अंतर्गत तोल पंचायत के मोजहीदा गांव की होनहार छात्रा काजल कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में 417 अंक प्राप्त कर अपने गांव और प्रखंड का नाम रोशन किया है। उसकी इस सफलता से परिवार, शिक्षक और ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है।

काजल नबीनगर स्थित कन्या उच्च विद्यालय प्लस टू की छात्रा है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद रविवार को विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रेमलता कुमारी और अन्य शिक्षकों ने उसे मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

अंक विवरण:- अंग्रेजी – 62 , हिंदी – 83 ,

संस्कृत – 68 , विज्ञान – 91 , गणित – 96

सामाजिक विज्ञान – 79

काजल के पिता जगन यादव राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रखंड अध्यक्ष हैं और पेशे से किसान हैं।

आईएएस बनने का है लक्ष्य काजल कुमारी ने बताया कि उसने नबीनगर स्थित एम क्लासेस कोचिंग से पढ़ाई की और घर पर प्रतिदिन 5 से 7 घंटे सेल्फ स्टडी करके परीक्षा की तैयारी की। आगे वह अपनी पढ़ाई जारी रखते हुए आईएएस बनने का सपना देख रही है। उसने कहा कि बिना सेल्फ स्टडी के किसी भी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करना मुश्किल होता है।

काजल ने अन्य विद्यार्थियों को सलाह देते हुए कहा कि स्कूल और कोचिंग के साथ-साथ नियमित रूप से 5 से 7 घंटे स्वाध्याय (सेल्फ स्टडी) करना आवश्यक है।

बधाई देने वालों का लगा तांता काजल की सफलता से घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बधाई देने वालों में उसकी माता ज्योति देवी, शिक्षक प्रदीप कुमार, परवेज आलम, प्रो. सुनील बॉस, राजद जिला अध्यक्ष अमरेंद्र कुशवाहा, नीरज कुमार, मंजीत यादव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

काजल की यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक हैl

औरंगाबाद से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal