पेटरवार प्रखंड अंतर्गत खेतको,चलकरी,छपरगढ़ा में ईद उल फितर का त्योहार सोमवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। 
ईद के अवसर पर ईद गाह व मोहल्लों को रंग बिरंगे झंडियों से सजाया गया था।
सुबह होते ही लोग स्नानकार इत्र लगा,टोपी व पगड़ी पहन कर विभिन्न ईदगाह में नमाज पढ़ने के लिए पोहचे।खेतको ईदगाह में सुबह से ही चहल पहल देखी गई,वहां इमाम हाफिज मसूद अजहर ने नमाज पढ़ने के बाद मूलक में अमन चैन आपसी भाईचारा की सलामती की दुआ मांगी,एक दूसरे गले मिले।
प्रशासन से बेरमो एसडीओ मुकेश मछुआ,बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने खेतको ईदगाह पहुंच कर सभी को ईद की बधाई दी मौके में अंजुमन सदर तनवीरूल कमर,सीक्रेट्री शमशेर आलम,पंचायत समिति जाफर अली,मुख्तार अंसारी, जेएमएम नेता आसिफ अंसारी,हाफिज मुजफर,मनवर,गुलाम मुस्तफा,सनाउल्लाह,परवेज,आफताब,
इस्लाम,जाकिर,सरफुद्दीन, शाहमोहम्मद, मोईन,गुलाम ख्वाजा आदि लोगो से मिलकर ईद की शुभकामनए दी। उसके बाद कमेटी के लोगों ने गांव में काफिला लेकर पूरे गांव की भ्रमण के दौरान तामीर ए मस्जिद के लिए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सहयोग की ।
