Home » News Update » प्रखंड कार्यालय में टॉप टेन छात्रा संजना गुप्ता को किया गया सम्मानित

प्रखंड कार्यालय में टॉप टेन छात्रा संजना गुप्ता को किया गया सम्मानित

नबीनगर, 1 अप्रैल 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर टॉप टेन में स्थान पाने वाली संजना गुप्ता को आज प्रखंड कार्यालय नबीनगर में सम्मानित किया गया। संजना ने 480 अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता, गांव, प्रखंड और जिले का नाम रौशन किया।

इस सम्मान समारोह में प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) अरुण सिंह और प्रखंड प्रमुख लव कुमार सिंह ने संजना गुप्ता को शिक्षण सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही, संजना के पिता संदीप गुप्ता और सतेंद्र नारायण सिंह 10+2 उच्च विद्यालय, नबीनगर रोड के प्रधानाध्यापक लोकेश कुमार समेत अन्य शिक्षकों को भी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

संजना गुप्ता की माता अनीता देवी, जो ग्राम दिघी, नबीनगर रोड की निवासी हैं, ने अपनी बेटी की सफलता पर गर्व जताया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने संजना से उनके भविष्य की योजनाओं के बारे में पूछा, जिस पर संजना ने बताया कि वह डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना चाहती हैं।

इस कार्यक्रम में समाजसेवी सुरेंद्र कुमार सिंह, बड़ा बाबू सुदर्शन सिंह, नजीर धीरेंद्र कुमार, रणधीर कुमार, सुनील कुमार सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने संजना को शुभकामनाएँ और आशीर्वाद दिया।

औरंगाबाद से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal