बेरमो :- डी ए वी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा में नए सत्र 2025-26 की शुरुआत वैदिक मंत्रोचारण, हवन एवं प्राचार्य सह झारखंड जोन जी बिपिन राय जी के आशीर्वचन से हुई। धर्मगुरु तेजो मित्र पाठक ने हवन संपन्न करवाया।
विशेष प्रार्थनासभा का आयोजन किया गया, जिसमें प्राचार्य राय ने सभी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि भगवान से कामना है कि छात्र-छात्राओं का नया सत्र उन्हें बुलंदियों पर पहुंचाए। विद्या की देवी का प्रवाह सभी पर बना रहे।
इसके बाद जूनियर विंग में नन्हे मुन्हे बच्चों के लिए प्ले एरिया का उद्घाटन निदेशक महोदय ने किया। विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डी ए वी कथारा जूनियर विंग में एक नया फीस काउंटर शुरू किया है, जिससे शुल्क जमा करने की प्रक्रिया और अधिक सुगम एवं सुलभ हो सकेगी।
इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक, प्रशासनिक अधिकारी और विद्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित थे।
बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,
