जिप पार्षद ने पीसीसी पथ निर्माण का शिलान्यास किया।
गोमिया: गोमिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत होसिर पश्चिमी पंचायत के रथटांड में 15वे वित आयोग, जिला परिषद अंतर्गत आबद्ध अनुदान मद से पीसीसी पथ निर्माण कार्य शिलान्यास जिप अध्यक्ष सुनीता देवी ने विधिवत रूप से किया। इससे पूर्व ग्रामीणों ने जिप अध्यक्ष को माला पहनाकर स्वागत किया। इस संबंध में जिप अध्यक्ष श्रीमती देवी ने कहा कि ग्रामीणों की चिर परिचित मांग पर काली मंदिर से गजेंद्र तिवारी के घर तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया है । पथ के निर्माण हो जाने से लोगों को आवागमन में सुबिधा एवं सहुलियत होगी । कहा कि क्षेत्र में जहां भी पानी की समस्या है वहा पर डीप बोरिंग देने का प्रयास किया जा रहा है । मौके पर उपमुखिया रंजीत साव, समाजसेवी अमित साव, छोटी साव,सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।
मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,
