Home » News Update » सरहुल पूजा सह सांस्कृतिक कार्यक्रम में डीवीसी ने निभाई भागीदारी

सरहुल पूजा सह सांस्कृतिक कार्यक्रम में डीवीसी ने निभाई भागीदारी

बेरमो :-गोमिया एवं विष्णुगढ़ प्रखंड में झारखंड आदिवासी सरना समिति द्वारा आयोजित सरहुल पूजा सह सांस्कृतिक कार्यक्रम में डीवीसी ने अपनी भागीदारी निभाई। इस अवसर पर डीवीसी कोनार परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह ने सरहुल पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रम में आए हुए आसपास के ग्रामीण और आदिवासी समाज का अभिनंदन किया।

उन्होंने कहा कि ७७ वर्षों से डीवीसी आपकी सेवा में उपस्थित है और आगे भी रहेगा। सरहुल पर्व प्रकृति के संवर्धन और संरक्षण का पर्व है। इस संवर्धन और संरक्षण के साथ साथ क्षेत्र का विकास के लिए डीवीसी कृत संकल्पित है।

इसी तहत कोनार के विकास के लिए यहां डीवीसी ने कई योजनाओं जैसे सोलर प्लांट, सोलर फ्लोटिंग प्लांट और पर्यटन का विकास किया है। इन योजनाओं में कहीं भी पर्यावरण की क्षति नहीं होने जा रही। साथ ही यहां के विस्थापितों को रोजगार उपलब्ध कराना है। विस्थापितों की जमीन की समस्या का पूर्णरूपेण निराकरण भी करना हमारी प्राथमिकता है।

 

कार्यक्रम को नागी पंचायत के सरपंच छोटेलाल बेसरा ने संचालित किया। कार्यक्रम में डॉक्टर बी एन मंडल, अर्जरी थाना प्रभारी चंदन सिंह, सीएसआर के प्रभारी सुनील कुमार, असैनिक विभाग के चंद्रशेखर, हजारीबाग सांसद प्रतिनिधि डुमरचंद, जेकेएलम के केंद्रीय सदस्य माही पटेल,चिदरी के सोहन साव, संतोष बेसरा, अमन टप्पो, विवेक केरकेट्टा, राकेश, दिना मांझी भी उपस्थित थे।

बरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal