बेरमो :-आस्था का पर्व चैती छठ संपन्न हो गया है। यह पर्व चार दिनों तक चलता है, जिसमें पहले दिन नहाय-खाय की परंपरा निभाई जाती है, दूसरे दिन खरना अनुष्ठान संपन्न किया जाता है, तीसरे दिन सायंकालीन अर्घ्य दिया जाता है और चौथे दिन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया जाता है l
इस वर्ष चैती छठ का प्रारंभ 1 अप्रैल से हुआ था, जिसमें पहले दिन नहाय-खाय की परंपरा निभाई गई थी। दूसरे दिन 2 अप्रैल को व्रतधारियों ने खरना अनुष्ठान संपन्न किया था। तीसरे दिन 3 अप्रैल को सायंकालीन अर्घ्य सूर्य देव को अर्पित किया गया था l
चैती छठ के अवसर पर बिहार और झारखंड के विभिन्न हिस्सों में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर विधि-विधान से पूजा अर्चना की। महिलाओं ने हाथ में सूप लेकर सूर्य देवता को अर्घ्य अर्पित किया और सुख-शांति की कामना की l वही स्थानीय लोग रमेश ठाकुर ने बताया कि ये छठ लोग बड़ी श्रद्धा से मनाते हैं जिनकी भी मनोकामना पूर्ण होती है वह बड़ी आस्था के साथ पर्व को मानते हैं,
इस पर्व के दौरान विशेष संयोग बन रहे थे, जिसमें रोहिणी नक्षत्र और आयुष्मान योग में श्रद्धालुओं ने सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया था l छठ घाट पर रमेश, सुकलेश, अमित, जीतेन्द्र, माधव, शाहिद सैकड़ो महिलाएं बच्चे पुरूष महजूद थे l
बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट
