Home » News Update » केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में हर्षोल्लास से मनाया गया प्रवेश उत्सव

केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में हर्षोल्लास से मनाया गया प्रवेश उत्सव

बेरमो :-केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में दिनांक 09/04/2025 को कक्षा एक एवं बालवाटिका का प्रवेश उत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ बी आर डे और मुख्य अतिथि मनीष कुमार चौधरी वरीय प्रबंधक दामोदर घाटी निगम परियोजना ने दीप प्रज्वलित कर और माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित करके कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की।

*कार्यक्रम की मुख्य बातें*

– विद्यालय के संगीत शिक्षक प्रभात कुमार के निर्देशन में विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

– प्राचार्य जी ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए स्वागत भाषण प्रस्तुत किया।

– सभी नन्हें मुन्ने बच्चों को टीका लगाकर उन्हें उपहार वितरित किए गए।

– प्राथमिक खंड के विद्यार्थियों ने इस अवसर पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।

*प्राचार्य के संबोधन*

प्राचार्य डॉ बी आर डे ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व, विद्यालय की उपयोगिता, अधिगम कौशल उत्कृष्ट करने, सह पाठ्यगामी क्रियाकलाप में प्रतिभाग, विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग, अनुशासन का महत्व, राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थियों की भूमिका आदि विषयों पर गुरूमंत्र दिए। उन्होंने पिछले अकादमिक सत्र की समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत की और नवीन अकादमिक सत्र के लिए लक्ष्य व आगामी योजनाओं पर विस्तृत प्रकाश डाला। शिक्षकों से भी नवीन सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु आह्वान किया जिससे विद्यालय की गरिमा और ख्याति में वृद्धि हो सके।

*मुख्य अतिथि के संबोधन*

मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को नित नवीन शिक्षा ग्रहण करते रहना चाहिए। माता-पिता और शिक्षकों का आदर करना चाहिए। विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

*कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन*

कार्यक्रम का संचालन सारिका रानी और धन्यवाद ज्ञापन विभा रानी श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक और विद्यार्थी समेत दीपिका तिर्की, दशरथ मिस्री और दीक्षा दत्त उपस्थित रहे।

बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal