Home » News Update » स्वास्थ्य मंत्रालय में भूचाल! मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का बड़ा फैसला — डॉ. राजकुमार को रिम्स निदेशक पद से तुरंत हटाया गया

स्वास्थ्य मंत्रालय में भूचाल! मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का बड़ा फैसला — डॉ. राजकुमार को रिम्स निदेशक पद से तुरंत हटाया गया

स्वास्थ्य मंत्रालय में भूचाल! मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का बड़ा फैसला — डॉ. राजकुमार को रिम्स निदेशक पद से तुरंत हटाया गया

“मंत्री बनने नहीं, सिस्टम सुधारने आया हूं!” — डॉ. अंसारी का एक्शन मोड ऑन

“डार्क में रखने वाले अधिकारी अब नपेंगे!” — विभाग में मचा हड़कंप

 

डॉ राजकुमार
डॉ राजकुमार

Ranchi: राज्य की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था पर अब गाज गिरनी शुरू हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने आज एक बड़ा धमाका कर दिया — रिम्स के निदेशक डॉ. राजकुमार को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया है। वजह है — लगातार लापरवाही, आदेशों की अनदेखी और विभागीय कामों को जानबूझ कर लंबित रखना।

जीबी मीटिंग के दौरान जब पूरे विभाग का रिव्यू किया गया, तो मंत्री खुद चौंक गए। काम की रफ्तार सुस्त, निर्देशों की धज्जियां उड़ाई जा रही थीं और जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंद कर बैठे थे। खास तौर पर रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठे — उन्होंने मंत्री परिषद, शासी परिषद और विभाग द्वारा जारी निर्देशों की न सिर्फ अनदेखी की बल्कि जवाबदेही से भी पल्ला झाड़ा।

मंत्री डॉ. अंसारी ने बिना कोई देरी किए ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए डॉ. राजकुमार को पद से हटा दिया।

मंत्री का कड़ा संदेश:

जब मीडिया ने इस बड़ी कार्रवाई पर सवाल किया, तो मंत्री का बयान और भी तीखा निकला —

“अब जो भी गलती करेगा, वह बख्शा नहीं जाएगा। चाहे वह किसी भी पद पर हो। मैं मंत्री बनने नहीं, काम करने आया हूं। जो अच्छा करेगा, उसे इनाम मिलेगा। लेकिन जो विभाग को अंधेरे में रखेगा — ऐसे अधिकारियों की अब खैर नहीं। सीधा एक्शन लिया जाएगा। साफ कर देता हूं — सिस्टम सुधारना है तो ढील नहीं चलेगी।”

इस फैसले के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों में बेचैनी है और मंत्री के तेवरों से साफ हो गया है कि अब सिर्फ फाइलों में नहीं, एक्शन के मैदान में फैसले होंगे।

डॉ. इरफान अंसारी का यह फैसला न केवल प्रशासनिक तौर पर साहसिक है, बल्कि यह दर्शाता है कि अब स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal